लाइव न्यूज़ :

Ratan Tata Passes Away: PM मोदी ने नोएल टाटा से की बात, रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह

By अंजली चौहान | Updated: October 10, 2024 10:37 IST

Ratan Tata Passes Away Updates: महाराष्ट्र में सभी राज्य कार्यक्रम रद्द; मुख्यमंत्रियों, अभिनेताओं और सीईओ ने दिवंगत उद्योगपति को दी श्रद्धांजलि....

Open in App

Ratan Tata Passes Away: भारतीय मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। दिग्गज उद्योगपति का  बुधवार रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया जहां वह कुछ दिनों से भर्ती थे। 86 वर्षीय रतन टाटा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने रतन नवल टाटा के निधन के बाद उनके सौतेले भाई नोएल टाटा से बात की और दुख जताया।

रतन टाटा के संभावित उत्तराधिकारी माने जाने वाले नोएल टाटा वर्तमान में टाटा समूह की विभिन्न कंपनियों के बोर्ड में कार्यरत हैं।

अमित शाह होंगे अंतिम संस्कार में शामिल

गौरतलब है कि भारत सरकार की ओर से रतन टाटा के अंतिम संस्कार में गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, "रतन एन टाटा के पार्थिव शरीर को गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024 को सुबह 10:30 बजे एनसीपीए लॉन, नरीमन पॉइंट, मुंबई ले जाया जाएगा, ताकि आम लोग दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दे सकें।"

शाम 4:00 बजे, पार्थिव शरीर वर्ली श्मशान घाट, डॉ. ई. मोसेस रोड, वर्ली के प्रार्थना कक्ष की ओर अपनी अंतिम यात्रा पर निकलेगा। 

टॅग्स :रतन टाटाअमित शाहनरेंद्र मोदीTata CompanyटाटामुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना