लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमित मामले में राष्ट्रपति भवन का बयान, कहा- कर्मचारी नहीं, उसके परिवार का सदस्य है संक्रमित

By अनुराग आनंद | Updated: April 21, 2020 15:10 IST

राष्ट्रपति भवन में कोरोना मरीज मिलने की खबर के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन के आधार पर एहतियात के तौर पर 125 परिवारों को सेल्फ-आइसोलेशन में रहने को कहा गया। 

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति भवन में महिला कोरोना मरीज मिलने के मामले में कहा गया है कि महिला राष्ट्रपति भवन की कर्मचारी नहीं है।कोरोनो मरीज महिला राष्ट्रपति भवन में रहने वाले एक कर्मचारी के एक सदस्य के संपर्क में आई थी।

नई दिल्लीकोरोना वायरस संक्रमण के राष्ट्रपति भवन तक पहुंचने के मामले में राष्ट्रपति भवन सचिवालय की तरफ से बयान आया है। इस बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति भवन के किसी कर्मचारी में कोविड-19 पॉजिटिव नहीं मिला है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि मरीज राष्ट्रपति भवन एस्टेट निवासी भी नहीं है।

राष्ट्रपति भवन की तरफ से प्रेस को बताया गया है कि राष्ट्रपति भवन में काम करने वाले एक कर्मचारी के परिवार के एक सदस्य का मरीज से संपर्क होने की खबर है। 

बता दें कि राष्ट्रपति भवन में कोरोना मरीज मिलने की खबर के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन के आधार पर एहतियात के तौर पर 125 परिवारों को सेल्फ-आइसोलेशन में रहने को कहा गया। 

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोरोना मरीज एक महिला है। इसके साथ ही मीडिया रिपोर्ट से यह भी जानकारी मिली कि महिला का पति राष्ट्रपति भवन में काम करने वाले अंडर सेक्रेट्री स्तर के आईएएस अधिकारी के दफ्तर में काम करता था। लेकिन, राष्ट्रपति भवन ने साफ कर दिया है कि सिर्फ यहां रहने वाले एक व्यक्ति से महिला का संपर्क था।

इससे पहले सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिये लगाए गए लॉकडाउन का पालन संवेदनशील और पेशेवराना तरीके से सुनिश्चित करवाने के लिये पुलिस बलों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। साथ ही उन्होंने चिकित्सा कर्मियों, सफाई कर्मियों और व्यापारियों का आभार जताया।

राष्ट्रपति ने ट्विटर पर देश के नागरिकों, गैर-सरकारी संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, धार्मिक और परमार्थ संगठनों, रेड क्रॉस तथा अन्य कई लोगों एवं संगठनों का आभार व्यक्त किया जो विभिन्न तरीकों से देश की सेवा कर रहे हैं।

बता दें कि भारत में कोरोना के अब तक 17 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 14255 है। वहीं, 2841 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं जबकि 559 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनारामनाथ कोविंददिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारत अधिक खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?