लाइव न्यूज़ :

'जय श्रीराम का नारा लगाने वाले राक्षस हैं', राशिद अल्वी ने क्या वाकई ऐसा कहा, क्या है पूरा विवाद, जानिए

By विनीत कुमार | Updated: November 12, 2021 14:20 IST

भाजपा नेता आरोप लगा रहे हैं कि राशिद अलवी ने जय श्रीराम बोलने वालों को राक्षस बताया है। अमित मालवीय ने भी ये वीडियो शेयर कर कांग्रेस पर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देराशिद अल्वी के वायरल हो रहे वीडियो पर विवाद, भाजपा ने साधा निशाना।भाजपा के आरोपों के अनुसार राशिद अल्वी ने जय श्री राम बोलने वालों को राक्षस बताया।राशिद अल्वी के एक भाषण का 10 सेकेंड का क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली: सलमान खुर्शीद की किताब पर मचे विवाद के बीच कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस 10 सेकेंड के वीडियो को कई भाजपा नेताओं द्वारा शेयर किया गया है। इसमें राशिद अल्वी ये कहते नजर आ रहे हैं कि जयश्री राम बोलने वाला हर शख्स संत नहीं होता है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा नेता आरोप लगा रहे हैं कि राशिद अलवी ने जय श्रीराम बोलने वालों को राक्षस बताया है। अमित मालवीय ने भी ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'राम भक्तों के प्रति कांग्रेस में कितना जहर भरा है।' वहीं राशिद अल्वी ने उन पर लग रहे आरोपों से इनकार किया है।

राशिद अल्वी का पूरा बयान क्या है?

दरअसल, वायरल हो रहा वीडियो संभल का है। राशिद अल्वी ने कहा था कि इन दिनों जय श्रीराम का नारा लगाने वाले कुछ लोग संत नहीं निशिचर हैं। अल्वी ने इस बयान से पहले रामायण के उस प्रसंग का भी जिक्र किया था जब हनुमान जी संजीवनी बूटी लेने गए तो साधु के रूप में कालनेमी राक्षस ने उन्हें रोक लिया था।

राशिद अल्वी अपने इस भाषण में कहते हैं, 'भारत के अंदर रामराज्य होना चाहिए। रामराज्य में नफरत की कोई जगह नहीं हो सकती है। रामायम की कथा का जिक्र करते हुए राशिद अल्वी आगे कहते हैं, आज भी कई लोग जयश्री राम का नारा लगा रहे हैं। वह मुनि नहीं हैं। निशिचर हैं। इसलिए होशियार रहने की जरूरत है।'

राशिद अल्वी की ये टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब हाल में सलमान खुर्शीद ने सुप्रीम कोर्ट के अयोध्या फैसले पर अपनी नई किताब में हिंदुत्व की तुलना ISIS और बोको हराम से की है। इसे लेकर भाजपा मे ऐतराज जताया है।

टॅग्स :कांग्रेसSalman Khurshidभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी