लाइव न्यूज़ :

रसगुल्ला दिवस मनाया गया पश्चिम बंगाल में, सभी दुकानों ने यह दिन रसगुल्ले को समर्पित किया

By भाषा | Updated: November 14, 2019 20:25 IST

नवीन चंद्र दास के वंशज और के सी दास प्राइवेट लिमिटेड के मालिक धीमान दास ने यह जानकारी दी। धीमान दास ने कहा कि सड़क के बच्चों और आसपास के आश्रयगृहों के लोगों को इस अवसर पर रसगुल्ले खिलाए गए।

Open in App
ठळक मुद्दे“पश्चिम बंगाल के मिठाई उद्योग के इतिहास में पहली बार मिठाई की लगभग सभी दुकानों ने यह दिन रसगुल्ले को समर्पित किया है।”गौरतलब है कि 2017 में रसगुल्ले के बंगाली संस्करण को जीआई टैग मिला था।

दो साल पहले इसी दिन बंगाल के रसगुल्ले को भौगोलिक पहचान (जीआई टैग) मिलने के उपलक्ष्य में पश्चिम बंगाल में गुरुवार को रसगुल्ला दिवस मनाया गया।

रसगुल्ले के बंगाली संस्करण के जनक नवीन चंद्र दास की बागबाजार स्थित प्रतिमा का मंत्री शशि पांजा की उपस्थिति में माल्यार्पण किया गया। नवीन चंद्र दास के वंशज और के सी दास प्राइवेट लिमिटेड के मालिक धीमान दास ने यह जानकारी दी। धीमान दास ने कहा कि सड़क के बच्चों और आसपास के आश्रयगृहों के लोगों को इस अवसर पर रसगुल्ले खिलाए गए।

उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल के मिठाई उद्योग के इतिहास में पहली बार मिठाई की लगभग सभी दुकानों ने यह दिन रसगुल्ले को समर्पित किया है।” शहर के पूर्वोत्तर भाग में स्थित राज्य सरकार के ‘मिष्टी हब’ में मिठाई की लोकप्रिय दुकानों में विविध प्रकार के रसगुल्ले प्रदर्शित किए गए।

पश्चिम बंगाल हाउसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकास निगम (हिडको) के एक अधियकारी ने यह जानकारी दी। पश्चिम बंग मिष्ठान्न व्यवसायी समिति के अधिकारी अमिताभ डे ने बताया कि हुगली जिले में एक आयोजन में सैकड़ों लोगों को रसगुल्ले खिलाए गए। डे ने कहा, “सदियों से स्थापित सत्य की जीआई टैग ने पुष्टि की।”

गौरतलब है कि 2017 में रसगुल्ले के बंगाली संस्करण को जीआई टैग मिला था और ओडिशा को इस साल की शुरुआत में रसगुल्ले के ओडिशा संस्करण का टैग मिला था। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालओड़िसाममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया