लाइव न्यूज़ :

रास उपचुनाव : गुजरात में दोनों सीटों पर भाजपा विजयी

By भाषा | Updated: February 22, 2021 19:04 IST

Open in App

अहमदाबाद, 22 फरवरी गुजरात से राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव में सोमवार को भाजपा प्रत्याशी दिनेशचंद्र अनवाडिया और रामभाई मोकारिया निर्विरोध विजयी घोषित कर दिए गए। इनमें से एक सीट कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल के निधन के कारण खाली हुयी थी। कांग्रेस ने उपचुनाव में दोनों सीटों के लिए कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था।

अहमद पटेल की कोविड-19 संबंधी जटिलताओं के कारण पिछले साल 25 नवंबर को मृत्यु हो गयी थी। वह 1993 से उस सीट से सांसद थे।

दूसरी सीट भाजपा सदस्य अभय भारद्वाज के निधन के कारण खाली हुयी थी। वह पहली बार 2019 में उच्च सदन के लिए चुने गए थे। उनकी एक दिसंबर को कोरोना वायरस के कारण मृत्यु हो गयी थी।

निर्वाचन अधिकारी सी बी पांड्या ने सोमवार को अनवाडिया और मोकारिया के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषण की। सोमवार नाम वापस वापस लेने की आखिरी तारीख थी।

भाजपा के दो ‘डमी’ उम्मीदवारों रजनीकांत पटेल और किरीट सोलंकी ने शनिवार को अपने नामांकन वापस ले लिए थे।

राज्यसभा की दोनों सीटों के लिए उपचुनाव अलग अलग होने थे। 182 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पास 65 विधायक हैं और उसने जीत की संभावना नगण्य होने के कारण किसी भी उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारने का फैसला किया। भाजपा के 111 विधायक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई