लाइव न्यूज़ :

पूजा स्थल पर मंदबुद्धि महिला से दुष्कर्म

By भाषा | Updated: January 7, 2021 20:05 IST

Open in App

जींद, सात जनवरी हरियाणा के जींद जिले के एक गांव में धार्मिक स्थल पर एक मंदबुद्धि महिला के साथ कथित दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सदर थाना इलाके के एक गांव की है। उसने बताया कि फिलहाल महिला थाना पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवा आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म एवं अन्य अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि सदर थाना इलाके के गांव में लगभग 32 वर्षीय मंदबुद्धि महिला पिछले काफी समय से अपने मायके में पिता के पास रह रही है। गत दिवस दोपहर बाद गांव का ही सुनील महिला को अपने साथ आबादी से कुछ दूरी पर बने पूजा स्थल पर ले गया और उसके साथ कथित दुष्कर्म करने लगा।

उसने बताया कि इसी दौरान दो व्यक्ति पूजा अर्चना के लिए पूजा स्थल पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी महिला को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

घटना के बारे में जब महिला के परिजनों को पता चला तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने मंदबुद्धि महिला के पिता की शिकायत पर सुनील के खिलाफ दुष्कर्म, एससी एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि फिलहाल पीडि़ता के पिता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी