लाइव न्यूज़ :

बलात्कार पीड़िता का पति मानसिक तनाव में, इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया

By भाषा | Updated: January 13, 2021 12:29 IST

Open in App

बदायूं (उप्र) 13 जनवरी उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बदायूं थाने के उपैती क्षेत्र के एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड के मामले में सोमवार देर शाम अचानक महिला के पति की तबीयत खराब हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

परिवारवालों ने बताया कि वह अजीब हरकतें और बहकी बहकी बातें करने लगा। परिजन उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से उनको जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे बरेली भेज दिया ।

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात आपात चिकित्सा अधिकारी डॉ. गजेंद्र वर्मा ने बताया कि मृत महिला के पति को अस्पताल लाया गया था। स्वास्थ्य जांच में उसकी तबीयत ठीक थी, लेकिन वह कुछ अटपटी बातें कर रहा था और इसके बाद उसे बरेली के अस्पताल में भेज दिया गया है। उसकी मानसिक हालत कुछ खराब प्रतीत हो रही है।

उन्होंने बताया कि महिला के पति को खांसी जुकाम बुखार जैसे कोई लक्षण नहीं थे, क्योंकि परिजन कह रहे थे कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और बदायूं में मानसिक रोगों के इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है इसलिए उसे बरेली जिला अस्पताल को भेज दिया गया था।

बरेली में उसका इलाज कर रहे डॉ. के के निर्मल ने बताया कि मरीज की शरीरिक हालत ठीक है और वह मानसिक तनाव में लग रहा है। मंगलवार की शाम को बरेली जिला चिकित्सालय से डिस्चार्ज कर उसे उसके गांव वापस भेज दिया गया ।

गौरतलब है कि तीन जनवरी को बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदिर गयी 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

परिजन ने मंदिर के महंत सत्य नारायण और उसके दो साथियों पर बलात्कार और हत्या का आरोप लगाया है। इस आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर

लिया गया । पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?