लाइव न्यूज़ :

रणवीर सिंह की सगाई देख क्यों रोने लगी हेयरस्टाइलिस्ट, ट्विटर पर लिखी दिल की बात

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: November 14, 2018 12:57 IST

निताशा ने रणवीर-दीपिका की सगाई होते देख क्या महसूस किया, उसे अपने ट्वीटर अकाउंट पर जाहिर किया है।

Open in App

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की सगाई इस दौर की बॉलीवुड की सबसे दिलकश अदाकारा दीपिका पादुकोण से हो गई है। दोनों ने इटली के लेक केमो के किनारे देल बालबीएनलो विला में 13 नवंबर को सगाई कर ली। इस दौरान वहां केवल 40 लोग मौजूद रहे। इन 40 में एक रणवीर सिंह की हेयरस्टाइलिस्ट निताशा भी थीं।

निताशा ने रणवीर-दीपिका की सगाई होते देख क्या महसूस किया, उसे अपने ट्वीटर अकाउंट पर जाहिर किया है। उन्होंने लिखा, कोई तस्वीर नहीं है। लेकिन दोनों को एक साथ देखना किसी व्यक्ति विशेष प्यार में डूबने जैसा रहा। मैं अपने आंसू नहीं रोक सकती। लेकिन ये आंसू प्यार के हैं, खुशी के हैं। इसलिए मुझे उम्मीद है कि वे कभी इसे कम नहीं होने देंगे।

इसके अलावा इस मौके पर दीपिका की सगाई में गाना गाने के लिए पहुंची हर्षदीप कौर ने एक तस्वीर सोशल मीडिया में डाली है। इसमें वो दीपिका की सगाई में जाने के लिए तैयार हुई हैं। एक अन्य मेहमान संजय ने लिखा, हम यहां मिलन पहुंच गए हैं। हम एक बेहद खास मौके लिए यहां आए हैं और वो मौका दिया है दीपका-रणवीर ने। मैं यहां हर्षदीप कौर और बॉबी पाठक और फिरोज खान के साथ कई कार्यक्रम में परफॉर्मेंस दूंगा।

और बाद में आई खबरों के अनुसार ये सभी परफॉर्मेंस बेहद शानदार रहीं। रणवीर ने दीपिका को एक बेहद खास कार्यक्रम में अंगुठी पहनाई। इस दौरान शुभा मुदगल ने भी परफॉर्मेंस दी। इस दौरान मेहदी नी मेंहदी, काला सा काला, धोलक, मेंहदी है रचने वाली जैसे गाने गाए गए।

टॅग्स :दीपिका रणवीर शादीरणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील