लाइव न्यूज़ :

ठाकरे के खिलाफ ‘थप्पड़ मारने’ वाली टिप्पणी पर राणे गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस के हवाले

By भाषा | Updated: August 24, 2021 20:20 IST

Open in App

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को ‘मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने’ वाली उनकी टिप्पणी के लिए मंगलवार दोपहर को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें महाड ले जाया जा रहा है, जहां उन्हें अदालत में पेश किए जाने की संभावना है। महाराष्ट्र पुलिस के सूत्रों ने यह जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राणे की विवादास्पद टिप्पणी के खिलाफ रायगढ़ जिले के महाड के साथ-साथ नासिक और पुणे में मामले दर्ज किए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री राणे की टिप्पणी के बाद राज्य में सत्तारूढ़ दल शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने व्यापक विरोध प्रदर्शन किया है। राणे ने दावा किया था कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में ठाकरे यह भूल गए कि देश की आजादी को कितने साल हुए हैं। राणे ने रायगढ़ जिले में सोमवार को ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान कहा था, ‘‘यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को यह नहीं पता कि आजादी को कितने साल हो गए हैं। भाषण के दौरान वह पीछे मुड़कर इस बारे में पूछते नजर आए थे। अगर मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता।’’ राणे को 'जन आशीर्वाद यात्रा' के दौरान रत्नागिरि जिले के गलावली में हिरासत में लिया गया और पहले संगमेश्वर थाने ले जाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नासिक पुलिस की एक टीम भी उन्हें हिरासत में लेने के लिए निकली थी, लेकिन मुंबई से 160 किलोमीटर दूर महाड में दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में राणे को दोपहर करीब पौने तीन बजे रायगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि उन्हें मंगलवार या बुधवार को महाड की अदालत में पेश किए जाने की संभावना है। महाड में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 189 (लोक सेवक को नुकसान पहुंचाने की धमकी), 504 (लोक शांति भंग करने के लिए जानबूझकर किया गया कृत्य), और 505 (वैमनस्य फैलाने वाली टिप्पणी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तारी के बाद राणे के समर्थकों ने संगमेश्वर थाने के पास विरोध प्रदर्शन किया। हिरासत में लिए जाने के बाद एक डॉक्टर ने राणे की जांच की। भाजपा के एक नेता ने दावा किया कि राणे का रक्तचाप और ‘शुगर लेवल’ बढ़ गया है और डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी है क्योंकि वह मधुमेह से पीड़ित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतभाजपा का शोक की घड़ी से कोई लेना-देना नहीं, मौत में भी अवसर तलाश रही, इस मुद्दे पर बात करने का समय नहीं?, संजय राउत ने कहा-क्या सचमुच सुनेत्रा पवार बन रहीं डिप्टी सीएम?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब