लाइव न्यूज़ :

Champai Soren joins BJP: 'टाइगर अभी जिंदा है'..., झामुमो संस्थापक चंपई सोरेन भाजपा में शामिल, शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्व शर्मा ने किया स्वागत, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 30, 2024 17:06 IST

Champai Soren joins BJP: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चंपई सोरेन ने झारखंड के निर्माण के लिए बहुत मेहनत की और उन्होंने अपना जीवन जनता की सेवा में समर्पित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देChampai Soren joins BJP: हम स्वागत करते हैं। 'टाइगर अभी जिंदा है'।Champai Soren joins BJP: झारखंड के टाइगर हैं और हम झारखंड में सरकार बनाएंगे।Champai Soren joins BJP: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

Champai Soren joins BJP: झारखंड के रांची में पूर्व सीएम और पूर्व जेएमएम नेता चंपई सोरेन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के सीएम हिमंत बिस्व शर्मा और झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चंपई सोरेन ने झारखंड के निर्माण के लिए बहुत मेहनत की और उन्होंने अपना जीवन जनता की सेवा में समर्पित कर दिया। वह भ्रष्ट झारखंड सरकार को सत्ता से हटाने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं। हम स्वागत करते हैं। 'टाइगर अभी जिंदा है'। वह झारखंड के टाइगर हैं और हम झारखंड में सरकार बनाएंगे।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) छोड़ने के दो दिन बाद पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शुक्रवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा की मौजूदगी में सोरेन बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया, जिससे सोरेन कुछ समय के लिए भावुक भी हो गए।

आदिवासी नेता (67)के भाजपा में शामिल होने को राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे राज्य के अनुसूचित जनजाति वर्ग में भाजपा को अपनी स्थिति मजबूत करने के प्रयासों में बल मिलेगा। यह समुदाय झामुमो का मुख्य आधार रहा है। चंपई सोरेन को झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का सबसे निकट सहयोगी माना जाता था।

चंपई सोरेन ने बुधवार को झामुमो छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की वर्तमान कार्यशैली और नीतियों ने उन्हें पार्टी को छोड़ने के लिए मजबूर किया है जिसकी उन्होंने कई वर्षों तक सेवा की है। अलग झारखंड राज्य के लिए 1990 हुए आंदोलन में उनके योगदान के लिए उन्हें ‘झारखंड का टाइगर’ भी कहा जाता है। झारखंड को 2000 में बिहार के दक्षिणी हिस्से से अलग करके बनाया गया था। राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए इस साल के अंत में चुनाव होने हैं।

टॅग्स :चंपई सोरेनझारखंड विधानसभा चुनाव 2019BJPझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना