लाइव न्यूज़ :

BJP के पूर्व सांसद रामविलास वेदांती का बयान, कहा- कट्टरवादी इस्लामिक कर रहे कई बच्चे पैदा, वह आतंकवादी ही बनेंगे 

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 10, 2019 08:50 IST

रामविलास वेदांती ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की तुलान भगवान राम से कर दी। उनकी यह तुलना जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर थी।

Open in App
ठळक मुद्देरामजन्मभूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व सांसद रामविलास वेदांती ने विवाद खड़ा करने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहना है कि देश में कट्टरवादी इस्लामिक लोग हैं, जो कई बच्चे पैदा कर रहे हैं। ऐसे में वह आतंकवादी ही बनेंगे।

रामजन्मभूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व सांसद रामविलास वेदांती ने विवाद खड़ा करने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहना है कि देश में कट्टरवादी इस्लामिक लोग हैं, जो कई बच्चे पैदा कर रहे हैं। ऐसे में वह आतंकवादी ही बनेंगे। दरअसल, उन्होंने यह बयान उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में विजयादशमी पर श्रीराम यात्रा में शामिल होने पर दिया।

खबरों के अनुसार, वेदांती ने का कहना था 'देश में वर्ग विशेष की जनसंख्या बढ़ती जा रही है, जिसका परिणाम है कि देश के भीतर कुछ ऐसे कट्टरवादी इस्लामिक लोग हैं, जो एक शादी नहीं चार शादी करते हैं और चार शादी के बाद तलाक देते हैं। अयोध्या के बगल टांडा है, जहां एक शख्स ने 40 शादियां की थीं और 107 लड़के पैदा किए थे। एक व्यक्ति 107 बच्चे पैदा करेगा तो क्या होगा, आतंकवादी ही बनेंगे। इसलिए हमारे प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि हम जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाएंगे।'

आगे उन्होंने राम मंदिर मु्द्दे का जिक्र करते हुए कहा है कि सुप्रीम कोर्ट 17 नवंबर से पहले राम मंदिर पर अपना फैसला दे सकता है और वह दूध का दूध पानी का पानी करेगा। अयोध्या में आज भी राम मंदिर बनाने को लेकर देश का 80 फीसदी मुसलमान साथ है। कई लोग तो अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए सामान लेकर भी आए थे, लेकिन कोर्ट के फैसले का इंतजार करने के लिए कहा गया है।

इसके अलावा रामविलास वेदांती ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की तुलान भगवान राम से कर दी। उनकी यह तुलना जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने को लेकर थी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और शाह ने जम्मू-कश्मीर पर उसी तरह विजय प्राप्त कर ली है। उनकी यह विजय उस तरह है जिस तरह त्रेता युग मे भगवान राम ने लंका पर विजय प्राप्त की थी।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए