लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर भूमि पूजनः बद्रीनाथ और बंगाल की पवित्र मिट्टी और जल अयोध्या भेजा गया, 5 अगस्त को अनुष्ठान

By भाषा | Updated: July 27, 2020 19:13 IST

कार्यक्रम से जुड़े सदस्यों ने बताया कि उत्तराखंड के चारों धामों से सामूहिक रूप से जल एकत्रित कर हरिद्वार लाया जाएगा और वहां से 29 जुलाई को अयोध्या ले जाया जायेगा।

Open in App
ठळक मुद्देपांच अगस्त को अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शिलान्यास करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।बद्रीनाथ धाम की पवित्र मिट्टी और अलकनंदा नदी के जल से भरा कलश बद्रीनाथ मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के बाद मंदिर के सिंहद्वार से अयोध्या ले जाया गया।हम टीवी पर उसे देखेंगे और ऐसा इंतजाम करेंगे ताकि राज्य के चप्पे-चप्पे पर उसे सोशल मीडिया पर देखा जा सके।

कोलकाता/गोपेश्वरः पश्चिम बंगाल के पांच मंदिरों की पवित्र मिट्टी और संगम (गंगा का अन्य नदियों के साथ संगम) का पवित्र जल पांच अगस्त को राममंदिर के भूमि पूजन के लिए अयोध्या भेजा जाएगा।

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के एक वरिष्ठ नेता ने यहां यह जानकारी दी। पांच अगस्त के अनुष्ठान के साथ ही राम मंदिर के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। पिछले साल नवंबर में उच्चतम न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या मे दशकों पुराने विवाद का निस्तारण कर दिया था।

विहिप नेता एवं संगठन के बंगाल मीडिया प्रभारी सौरीश मुखर्जी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘कालीघाट, दक्षिणेश्वर, गंगासागर और कूचबिहार के मदन मोहन जैसे मंदिरों की पवित्र मिट्टी के साथ ही गंगाासागर, भागीरथि, त्रिवेणी नदियों के संगम से पावन जल अयोध्या भेजा जाएगा।

इसका उपयोग राममंदिर के भूमि पूजन अनुष्ठान के दौरान किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के चलते पश्चिम बंगाल के विहिप नेता अयोध्या में भूमि पूजन अनुष्ठान में शामिल नहीं हो पायेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ हम टीवी पर उसे देखेंगे और ऐसा इंतजाम करेंगे ताकि राज्य के चप्पे-चप्पे पर उसे सोशल मीडिया पर देखा जा सके।’’

राममंदिर के लिए बद्रीनाथ से मिट्टी और जल अयोध्या भेजा गया

राम मंदिर निर्माण के लिए बद्रीनाथ की मिट्टी तथा अलकनंदा नदी का जल सोमवार को अयोध्या भेजा गया। राम मंदिर के शिलान्यास के लिए प्रतीकात्मक रूप से बद्रीनाथ धाम की पवित्र मिट्टी और अलकनंदा नदी के जल से भरा कलश बद्रीनाथ मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के बाद मंदिर के सिंहद्वार से अयोध्या ले जाया गया।

उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड द्वारा भी कार्यक्रम में सहयोग किया गया। यह जल कलश और मिट्टी यहां से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद के स्वयं सेवक और भाजपा कार्यकर्ता अयोध्या पहुंचायेंगे। इस कार्यक्रम से जुड़े सदस्यों ने बताया कि उत्तराखंड के चारों धामों से सामूहिक रूप से जल एकत्रित कर हरिद्वार लाया जाएगा और वहां से 29 जुलाई को अयोध्या ले जाया जायेगा। उल्लेखनीय है कि पांच अगस्त को अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शिलान्यास करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

टॅग्स :राम जन्मभूमिअयोध्याउत्तर प्रदेशबद्रीनाथ मन्दिरउत्तराखण्डपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं