लाइव न्यूज़ :

राम जेठमलानी का निधन: अरुण जेटली के खिलाफ मानहानि केस लड़ा, केजरीवाल को थमा दिए 3.42 करोड़ का बिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2019 11:00 IST

साल 2017 में जेठमलानी ने अरुण जेटली और अरविंद केजरीवाल मानहानि केस लड़ा था। जेठमलानी केजरीवाल की तरफ से एक केस लड़ रहे थे। इस केस में फीस को लेकर उनका केजरीवाल से कुछ आरोप-प्रत्यारोप भी हुआ था।

Open in App

देश के मशहूर वकील राम जेठमलानी का रविवार (8 सितंबर) को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 95 साल के जेठमलानी का नाम भारत के सबसे महंगे वकीलों में शुमार था। राम जेठमलानी अपनी एक सुनवाई के लिए 25 लाख और उससे ज्यादा फीस चार्ज करते हैं। वहीं एक अन्य मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक ये किसी केस की पैरवी के लिए एक तारीख पर जाने के बदले करोड़ रुपए तक की फीस लेते हैं।

साल 2017 में जेठमलानी ने अरुण जेटली और अरविंद केजरीवाल मानहानि केस लड़ा था। जेठमलानी केजरीवाल की तरफ से एक केस लड़ रहे थे। इस केस में फीस को लेकर उनका केजरीवाल से कुछ आरोप-प्रत्यारोप भी हुआ था। वकील जेठमलानी ने दिल्ली सरकार से अपनी फीस के तौर पर 3.42 करोड़ रुपये की मांग की थी।  बता दें कि दिल्ली सरकार ने इसी साल फरवरी में जेठमलानी के 3.42 करोड़ फीस का भुगतान किया था।ॉ

जानिए क्या था पूरा मामला

जेटली ने दिसंबर 2015 में अरविंद केजरीवाल, राघव चड्ढ़ा सहित छह आप नेताओं पर मानहानि का केस किया था। केजरीवाल ने जेटली पर आरोप लगाया था कि उन्होंने दिल्‍ली जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के अध्‍यक्ष के 13 साल के कार्यकाल में कई वित्‍तीय गड़बडि़यां कीं। इस पर अरुण जेटली ने केजरीवाल पर 10 करोड़ मानहामि का केस दर्ज कराया था।

तब राम जेठमलानी आप नेताओं के बचाव में उतरे। उन्होंने कहा था जेटली अपने कथित मानहानि के लिए 10 करोड़ रुपये के दावे के हकदार नहीं हैं। हालांकि जेठमलानी ने ऐलान किया था कि वह केजरीवाल का केस मुफ्त में लड़ेंगे। राम जेठमलानी ने कहा कि अगर दिल्ली सरकार या फिर अरविंद केजरीवाल फीस नहीं दे पाते हैं, मैं इस केस में मुफ्त में आऊंगा। 

बताया जा रहा है कि राम जेठमलानी केजरीवाल के लिए 13 बार कोर्ट गए। इस तरह दिल्ली सरकार से उन्होंने कुल 3 करोड़ 86 लाख का भुगतान करने की मांग की थी। 

टॅग्स :राम जेठमलानीअरविन्द केजरीवालअरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos