लाइव न्यूज़ :

सलमान खुर्शीद के राहुल गांधी को अलौकिक बताने और राम की संज्ञा दिए जाने पर राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी ने दिया यह जवाब

By अनिल शर्मा | Updated: December 27, 2022 13:44 IST

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यूपी के मुरादाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान खुर्शीद ने कहा कि वो(राहुल गांधी) अलौकिक हैं। हम ठंड में ठिठुर रहे हैं और जैकेट पहन रहे हैं, वह टी-शर्ट पहनकर(भारत जोड़ो यात्रा के लिए) निकल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खुर्शीद ने मुरादाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी को अलौकि बताते हुए उन्हें राम की संज्ञा दी थी।खुर्शीद ने कहा था, वह एक योगी की तरह तपस्या कर रहे हैं. भगवान राम की 'खड़ाऊ' बहुत दूर तक जाती हैं।राम जन्मभूमि के पुजारी ने कहा है कि कभी भी राहुल गांधी की तुलना राम से नहीं की जा सकती।

अयोध्याः राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सलमान खुर्शीद द्वारा राहुल गांधी को अलौकिक बताने और राम की संज्ञा दिए जाने पर कहा है कि उन्होंने जो कहा उसकी निंदा करता हूं। पुजारी ने कहा कि कभी भी राहुल गांधी की तुलना राम से नहीं की जा सकती...।

राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, कोई भी व्यक्ति भगवान राम नहीं हो सकता, न ही भरत हो सकता। कभी भी राहुल गांधी की तुलना राम से नहीं की जा सकती। दास ने आगे कहा कि उन्होंने(सलमान खुर्शीद) जो कहा हम उसकी निंदा करते हैं।

गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यूपी के मुरादाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान खुर्शीद ने कहा कि वो(राहुल गांधी) अलौकिक हैं। हम ठंड में ठिठुर रहे हैं और जैकेट पहन रहे हैं, वह टी-शर्ट पहनकर(भारत जोड़ो यात्रा के लिए) निकल रहे हैं। बकौल खुर्शीद- वह एक योगी की तरह तपस्या कर रहे हैं.... भगवान राम की 'खड़ाऊ' बहुत दूर तक जाती हैं।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा था कि 'कभी-कभी खड़ाऊ लेकर भी चलना पड़ता है। हमेशा राम नहीं पहुंच पाते हैं तो भरत उनकी खड़ाऊ लेकर चलते हैं। हम भी  खड़ाऊ लेकर उत्तर प्रदेश में चले हैं। उत्तर प्रदेश में खड़ाऊ पहुंच गई हैं तो राम जी भी पहुंचेंगे, ये हमारा विश्वास है।'

बसपा के पूर्व नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी खुर्शीद के साथ मौजूदे थे। खुर्शीद ने कहा कि सीमुद्दीन सिद्दीकी और हम यहां एक साथ बैठे हैं। कुछ न कुछ जुड़ाव तो जरूर हुआ है। पहले कभी भी नसीमुद्दीन मुरादाबाद आते थे, तो मेरी बात नहीं करते थे। मगर, अब वो कर रहे हैं। भाजपा परेशान न हो, अब हम जुड़ गए हैं।

 

टॅग्स :राहुल गांधीSalman Khurshidअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी