लाइव न्यूज़ :

अध्योध्या में राम मंदिर के लिए ट्रस्ट बनाने से पहले महंत नृत्य गोपाल दास की बढ़ाई गई सुरक्षा, जेड श्रेणी में रहेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2020 16:03 IST

सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद पर नौ नवंबर को फैसला सुनाया था।

Open in App
ठळक मुद्देमहंत नृत्य गोपाल दास की शुक्रवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महंत नृत्य गोपाल को अब जेड श्रेड़ी की शुरक्षा दी जाएगी।

अध्योध्या में राम मंदिर ट्रस्ट बनने से पहले श्रीराम जन्म भूमि न्यास एवं श्रीकृष्ण जन्मस्थान न्यास के अध्यक्ष व अयोध्या स्थित मणिराम छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास की शुक्रवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्हें अब जेड श्रेड़ी की शुरक्षा दी जाएगी। इससे पहले उनके पास उनके पास वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा थी, जिसे अपग्रेड कर दिया गया। यह जानकारी सरकारी सूत्रों ने दी है।

बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद पर नौ नवंबर को फैसला सुनाया था। तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने सर्वसम्मति के फैसले में अयोध्या की विवादित 2.77 एकड़ भूमि की डिक्री राम लला के पक्ष में दिया था। इसके अलावा कोर्ट ने केन्द्र सरकार को निर्देश दिया था कि यूपी सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिये मुख्य स्थान पर पांच एकड़ भूमि आवंटित करने का भी निर्देश दिया था। न्यायालय के आदेश के बाद अयोध्या में विवादित जमीन पर राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ था।

इधर, सरकार एक अतिरिक्त सचिव की अध्यक्षता में अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से जुड़े सभी मामलों पर गौर करने के लिए एक विशेष डेस्क बना चुकी है। एक आधिकारिक आदेश में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कह चुका है कि तीन अधिकारी अयोध्या और इससे जुड़े अदालती फैसलों के संबंध में मामलों पर गौर करेंगे। अतिरिक्त सचिव ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में ये अधिकारी काम करेंगे। कुमार के नेतृत्व में अब गृह मंत्रालय का यह नया विभाग अयोध्या संबंधी सभी मामलों को देख रहा है।  

टॅग्स :राम जन्मभूमिअयोध्याउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया