लाइव न्यूज़ :

रामजन्म भूमि विवादः विहिप ने कहा- किसी को भी उन्माद में आने या निराश होने की जरूरत नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 8, 2019 13:23 IST

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपतराय बंसल ने बृहस्पतिवार की रात यहां नगीना में संवाददाताओं से कहा कि अयोध्या के रामजन्म भूमि विवाद मामले पर उच्चतम न्यायालय के पांच वरिष्ठ न्यायाधीशों की पीठ का आने वाला फैसला अनुकूल होने पर न तो हंगामा किया जाना चाहिए और न ही प्रतिकूल फैसला आने पर निराश होना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देफैसला अनुकूल होने पर न तो हंगामा किया जाना चाहिए और न ही प्रतिकूल फैसला आने पर निराश होना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी पक्ष को चिढ़ाने वाली कोई बात या ऐसा कोई काम नहीं किया जाना चाहिए।

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपतराय बंसल ने अयोध्या रामजन्म भूमि विवाद पर उच्चतम न्यायालय के आने वाले फैसले को हार-जीत के तौर पर न लेने की अपील करते हुए कहा है कि इससे किसी को भी उन्माद में आने या निराश होने की जरूरत नहीं है।

बंसल ने बृहस्पतिवार की रात यहां नगीना में संवाददाताओं से कहा कि अयोध्या के रामजन्म भूमि विवाद मामले पर उच्चतम न्यायालय के पांच वरिष्ठ न्यायाधीशों की पीठ का आने वाला फैसला अनुकूल होने पर न तो हंगामा किया जाना चाहिए और न ही प्रतिकूल फैसला आने पर निराश होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी पक्ष को चिढ़ाने वाली कोई बात या ऐसा कोई काम नहीं किया जाना चाहिए। बंसल ने बताया कि अदालत की इजाजत से वह भी 40 दिन तक लगातार चली सुनवाई के दौरान मौजूद रहे। उन्होंने विहिप की ओर से सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की । 

अयोध्या मामला: विहिप ने बंद किया पत्थरों को तराशने का काम, सभी कार्यक्रम रद्द किये

अयोध्या भूमि विवाद मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले से पहले विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने राम मंदिर निर्माण के लिये पत्थरों को तराशने का काम बंद कर दिया है। विहिप ने 1990 के बाद से पहली बार पत्थरों को तराशने का काम बंद किया है।

विहिप के प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि इस काम में लगे सभी कारीगर अपने घर वापस लौट गए हैं। उन्होंने कहा कि विहिप के नेताओं ने पत्थरों को तराशने का काम बंद करने का फैसला लिया है। उच्चतम न्यायालय 17 नवंबर से पहले राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में फैसला सुना सकता है। इसी दिन प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई सेवानिवृत हो रहे हैं जिन्होंने इस मामले पर दलीलें सुनने वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ की अध्यक्षता की है।

शर्मा ने कहा, "हमने पत्थरों को तराशना रोक दिया है और राम जन्मभूमि न्यास तय करेगा कि तराशने का काम दोबारा कब शुरू किया जाएगा।" उन्होंने कहा, "अयोध्या पर आने वाले फैसले को ध्यान में रखते हुए हमारे संगठन की विभिन्न गतिविधियों से जुड़े हमारे सभी प्रस्तावित कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं।" विहिप ने राम मंदिर निर्माण कार्यशाला में 1990 में यहां राम मंदिर के निर्माण के लिये पत्थरों को तराशना शुरू किया था। उस समय समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। तब से कारीगर निर्बाध तरीके से यह काम कर रहे हैं।

विहिप के अनुसार 1.25 लाख घन फुट पत्थर पहले ही तराशा जा चुका है। संगठन का दावा है कि इतना पत्थर प्रस्तावित मंदिर की पहली मंजिल के निर्माण के लिये पर्याप्त है और शेष ढांचे के लिए 1.75 लाख घन फुट पत्थर अभी भी तराशा जाना है।

विहिप ने विवादित मुद्दे पर फैसला आने से पहले अपने कार्यकर्ताओं से शांति बरतने और उन्मादी जश्न का माहौल बनाने से बचने की अपील की। विहिप के केन्द्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कार्यकर्ताओं को लिखे एक पत्र में कहा है, "यह (फैसला) हिंदू और मुसलमानों का मामला नहीं होना चाहिए।

यह सच्चाई को स्वीकार करने के बारे में है। इसलिए, समाज में जश्न का उन्माद पैदा न करें और किसी को ताना न दिया जाए।” उन्होंने कहा कि मामले में वकीलों की दलीलों और न्यायाधीशों की टिप्पणियों से संकेत मिलता है कि "फैसला सच्चाई के पक्ष में होगा" और समाज फैसले पर खुशी मनाएगा।

विहिप के प्रवक्ता शर्मा ने कहा, "चाहे फैसला हिंदुओं के पक्ष में आए या मुसलमानों के पक्ष में, यह समय दोनों समुदायों के बीच सद्भाव और भाईचारे का महान उदाहरण पेश करने का है। हम सभी को इस बात का ध्यान रखना होगा कि कोई भी घटना जो हिंदुओं और मुसलमानों के सौहार्दपूर्ण संबंधों में जहर घोलती है, नहीं होनी चाहिए।"

टॅग्स :अयोध्या विवादराम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामलाउत्तर प्रदेशअयोध्यायोगी आदित्यनाथसुप्रीम कोर्टजस्टिस रंजन गोगोई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए