लाइव न्यूज़ :

सिंघू बार्डर पर राकेश टिकैत के कटआउट, पोस्टर और किसान आंदोलन के साहित्य की खूब बिक्री

By भाषा | Updated: February 7, 2021 20:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात फरवरी दिल्ली के सिंघू बार्डर पर राकेश टिकैत के कटआउट की मांग, केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन में, गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड के दौरान हुयी हिंसा के बाद, फिर से जान फूंक देने का श्रेय पाने वाले इन किसान नेता की बढ़ती लोकप्रियता दर्शाती है।

सिंघू बार्डर पर सड़क किनारे स्टॉलों पर बैज, पोस्टर एवं किसान आंदोलन से जुड़े साहित्य बिकते नजर आ जाते हैं।

प्रदर्शन स्थल पर एक ऐसा ही स्टॉल लगाये वासिम अली ने कहा कि हाथ में रखने वाले टिकैत के कटआउट की अच्छी खासी मांग है।

उसने कहा, ‘‘टिकैत का कटआउट 20 रूपये का है। मैं पिछले कुछ दिनों से बेच रहा हूं क्योंकि उसकी बड़ी मांग है। ’’

पश्चिम दिल्ली के बवाना के रहने वाले अली का कहना है कि रोज करीब 700-800 कटआउट बिक जाते हैं।

उसने कहा, ‘‘ आमतौर पर मैं सदर बाजार से ये कटआउट खरीदता हूं और उन्हें यहां बेचता हूं। मेरे स्टॉल पर यह सबसे अधिक मांग वाली चीज है। ’’

टिकैत की छवि को तब बल मिला जब गणतंत्र दिवस की हिंसा के बाद गाजीपुर बार्डर पर बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के पुलिसकर्मियों के जमा हो जाने के बाद भी उन्होंने आंदोलन जारी रखने की घोषणा की । हालांकि ऐसी अटकलें थीं कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

गणतंत्र दिवस पर प्रदर्शनकारी किसानों का एक वर्ग दिल्ली में घुस गया और वह आईटीआो एवं लालकिले तक पहुंच गया। इस वर्ग ने पुलिस के साथ झड़प की और इस झड़प में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए तथा बसों समेत संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया।

जब गाजीपुर बार्डर पर बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के पुलिसकर्मी पहुंचे तब भारतीय किसान यूनियन के नेता टिकैत अस्वस्थ थे। वह विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ वहां दो महीने से अधिक समय से डेरा डाले हुए थे।

उन्होंने भावुक भाषण दिया और फिर आंदोलन में तेजी आ गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई