लाइव न्यूज़ :

राकेट टिकैत पर फेंकी गई स्याही, दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, चली कुर्सियाँ, वीडियो आया सामने

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 30, 2022 14:43 IST

किसान नेता राकेश टिकैत पर बेंगलुरु के गांधी भवन में हमला हुआ और स्याही भी फेंकी गई। बताया जा रहा है कि वो वहां पर एक प्रेस को संबोधित करने वाले थे।

Open in App
ठळक मुद्देकिसान नेता राकेश टिकैत पर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में में हुआ हमला गांधी भवन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान टिकैत पर फेंकी गई स्याही हमले में दोनों पक्षों के बीच जमकर चली कुर्सियां, पुलिस मौके पर पहुंची

बेंगलुरु: किसान नेता राकेश टिकैत पर कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक पत्रकार सम्मेलन में स्याही फेंकी गई और उनके साथ हिंसा का प्रयास किया गया।

समाचार चैनल एनडीटी के मुताबिक टिकैत पर यह हमला बेंगलुरु के गांधी भवन में हुआ, जहां वो प्रेस को संबोधित करने वाले थे। बताया जा रहा है कि टिकैत पर कोडिहल्ली के समर्थकों ने हमला किया है। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर कुर्सियां चलीं और काफी हंगामा हुआ। 

(साभार-एनडीटीवी)

बताया जा रहा है कि बेंगलुरु पुलिस घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंच गई है और दोनों पक्षों के बीच शांति का प्रयास किया जा रहा है। वहीं राकेश टिकैत पर स्याही फेंकने वाले हमलावर को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

हमले के बाद राकेश टिकैत ने किसी का नाम न लेते हुए कहा कि वो हमले की साजिश को समझ रहे हैं, लेकिन वो कान खोलकर सुन लें राकेश टिकैत ऐसे हमलों से डरने वाला नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ताकतें देश के किसानों को डराने के लिए, उन्हें झुकान के लिए गंदा खेल खेल रही हैं, लेकिन किसान न तो पहले डरा था और न अब डरेगा।

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ लगभग एक साल तक दिल्ली सीमा पर संघर्ष करने वाले और फिर केंद्र को कृषि कानून वापस लेने पर मजबूर करने वाले किसान नेता इस हादसे का शिकार उस समय हुए जब वो एक चैनल के स्टिंग ऑपरेशन पर स्पष्टीकरण देने पहुंचे थे। जिसमें आरोप लगाया गया था कि राकेश टिकैत कथिततौर पर आंदोलन के नाम पर पैसे लेते हैं।

वहीं पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक राकेश टिकैत पर जिस शख्स ने स्याही फेंकी है वो कथित तौर पर किसान नेता चंद्रशेखर का समर्थक है। टिकैत पर हमले के बाद देश की लगभग सही किसान यूनियन ने एकजुटता दिखाते हुए इस हमले की निंदा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में किसान सभा के अध्यक्ष अवनीश पवार ने कहा कि राकेश टिकैत पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है और पुलिस को इस मामले में सख्ती से जांच करनीा चाहिए। वहीं किसान यूनियन के महासचिव सावित मलिक ने कहा कि किसान लाठी, कुर्सी और स्याही से डरने वाले नहीं है, किसानों पर जितान जुल्म किया जाएगा, वो उतना ही मुखर होकर अपनी बात कहेगा। 

टॅग्स :राकेश टिकैतबेंगलुरुकर्नाटकFarmers
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी