लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha polls: भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किए, तोमर और शेखावत के पास राजस्थान और हरियाणा का प्रभार, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 1, 2022 14:54 IST

Rajya Sabha polls: मध्य प्रदेश और ओडिशा से तीन-तीन, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पंजाब, झारखंड और हरियाणा से दो-दो तथा उत्तराखंड से एक सीट खाली हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे15 राज्यों से राज्यसभा की 57 सीटों को भरने के लिए 10 जून को चुनाव होने हैं।उत्तर प्रदेश से 11 सीटें, तमिलनाडु और महाराष्ट्र से छह-छह पर चुनाव हैं।नतीजे 10 जून को घोषित किये जाएंगे। 

Rajya Sabha polls: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए बुधवार को केंद्रीय मंत्रियों नरेंद्र सिंह तोमर और गजेंद्र सिंह शेखावत को क्रमश: राजस्थान और हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया। दोनों ही राज्यों में भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों के चुनावी मैदान में उतरने से मुकाबला नजदीकी और रोचक हो गया है।

पार्टी की आर से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव के लिए प्रभारी बनाया गया है। इस राज्य में भी राज्यसभा चुनाव में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को कर्नाटक में राज्यसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है।

देश के 15 राज्यों से राज्यसभा की 57 सीटों को भरने के लिए 10 जून को चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश से 11 सीटें, तमिलनाडु और महाराष्ट्र से छह-छह, बिहार से पांच तथा आंध्र प्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक से चार-चार सीटें खाली हो रही हैं।

इनके अलावा, मध्य प्रदेश और ओडिशा से तीन-तीन, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पंजाब, झारखंड और हरियाणा से दो-दो तथा उत्तराखंड से एक सीट खाली हो रही है। नामांकन पत्रों की जांच एक जून को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि तीन जून है। नतीजे 10 जून को घोषित किये जाएंगे। 

टॅग्स :राज्यसभा चुनावBJPउत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदीनरेन्द्र सिंह तोमरगजेंद्र सिंह शेखावत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष