लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha Election 2024: रायबरेली से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी सोनिया गांधी, राज्यसभा में दिखेंगी पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, राजस्थान से निर्विरोध चुना जाना तय, जानें समीकरण

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 14, 2024 12:56 IST

Congress Rajya Sabha Candidate List: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने जयपुर में राज्यसभा चुनाव के लिये कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया।

Open in App
ठळक मुद्दे 2019 में घोषणा की थी कि यह उनका आखिरी लोकसभा चुनाव होगा। रायबरेली से 2024 चुनाव नहीं लड़ेंगी। नामांकन दाखिल करने के लिए बुधवार को जयपुर पहुंचीं।

Congress Rajya Sabha Candidate List: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandi) ने बुधवार को राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस (Congress) संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा में दिखेंगी। विधानसभा भवन में नामांकन दाखिल करने के समय उनके बेटे राहुल गांधी, बेटी प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने से पहले उन्होंने विधानसभा की विपक्षी लॉबी में पार्टी के विधायकों से मुलाकात की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) ने कहा कि इस फैसले से हमें ताकत मिलेगी। हम मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) और आपके नेतृत्व में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हम कांग्रेस को जीत दिलाएंगे। हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि राहुल गांधी देश के पीएम बनें।

राज्यसभा जाने की स्थिति में इस बात की प्रबल संभावना है कि सोनिया गांधी आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। सोनिया गांधी ने 2019 में घोषणा की थी कि यह उनका आखिरी लोकसभा चुनाव होगा। रायबरेली से 2024 चुनाव नहीं लड़ेंगी। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए बुधवार को जयपुर पहुंचीं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अन्य नेताओं ने सोनिया गांधी का जयपुर में स्वागत किया।

विधानसभा भवन में दाखिल किए जाने वाले नामांकन में उनका साथ देने के लिए पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी जयपुर आए हैं। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवार घोषित किए। सोनिया गांधी को राजस्थान से, अभिषेक मनु सिंघवी को हिमाचल प्रदेश से, अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार से और चंद्रकांत हंडोरे को महाराष्ट्र से प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने चार उम्मीदवारों की घोषणा की जिनमें सबसे प्रमुख नाम पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी का है जो राजस्थान से प्रत्याशी हैं। पार्टी ने वरिष्ठ अधिवक्ता और अपने प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी को हिमाचल प्रदेश से उम्मीदवार बनाया है। सिंघवी फिलहाल पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सदस्य हैं। उनका कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है।

पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, बिहार से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया गया है। वह फिलहाल बिहार से ही राज्यसभा सदस्य हैं। उनका कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है। कांग्रेस के महाराष्ट्र के अपने वरिष्ठ नेता चंद्रकांत हंडोरे को प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है।

सोनिया गांधी वर्ष 1999 से लगातार लोकसभा सदस्य हैं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। वह अमेठी से भी लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं। यह पहली बार होगा कि वह संसद के उच्च सदन में जाएंगी। कांग्रेस ने फिलहाल मध्य प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना से राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।

भाजपा ने पहले ही राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से मदन राठौड़ और चुन्नीलाल गरासिया को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी नेतृत्व से राज्य से राज्यसभा सीट के लिए सोनिया गांधी को नामित करने का आग्रह किया था। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की शुरुआत 8 फरवरी से हो चुकी है।

नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी को होगी, जबकि उम्मीदवार 20 फरवरी तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। यदि आवश्यक हुआ तो 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना होगी। सोनिया गांधी 1999 से लगातार लोकसभा सदस्य हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

वह अमेठी से भी लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं। यह पहली बार होगा कि वह संसद के उच्च सदन में जाएंगी। वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद राज्यसभा में प्रवेश करने वाली गांधी परिवार की दूसरी सदस्य होंगी। इंदिरा गांधी अगस्त, 1964 से फरवरी 1967 तक उच्च सदन की सदस्य थीं।

सोनिया गांधी 1999 से लोकसभा सदस्य रही हैं। कांग्रेस ने 15 राज्यों की 56 सीट के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए अभी तक किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है और चुनाव 27 फरवरी को होंगे। राजस्थान में तीन सीट पर चुनाव हो रहा है। एक सीट कांग्रेस और दो सीट भाजपा आराम से जीत जाएगी। 

टॅग्स :राज्यसभा चुनावसोनिया गाँधीराहुल गांधीमल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेसलोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष