राज्य सभा चेयरमैन वेंकैया नायडू सहित सभी सांसदों ने सदन में दी सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 7, 2019 11:35 AM2019-08-07T11:35:49+5:302019-08-07T11:35:49+5:30

पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में निधन हो गया।

Rajya Sabha Chairman M Venkaiah Naidu and members of the House pay tribute to former EAM Sushma Swaraj | राज्य सभा चेयरमैन वेंकैया नायडू सहित सभी सांसदों ने सदन में दी सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि

फोटो क्रेडिट: ANI

Highlightsदुनियाभर की हस्तियों ने दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर दुख जताया है।आज दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

राज्य सभा के चेयरमैन एम वेंकैया नायडू और सदन के अन्य सदस्यों ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। वेंकैया नायडू ने कहा कि असमय उनके निधन से देश ने एक योग्य प्रशासक और एक संसदीय मामलों से जुड़ी एक प्रभावी नेता और लोगों की आवाज खोया है।

पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। मंगलवार की शाम उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। हृदय गति रुक जाने से उनकी मौत हो गई। 

दुनियाभर की हस्तियों ने दिवंगत पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर दुख जताया है। आज दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सुषमा स्वराज के निधन पर दिल्ली सरकार ने 2 दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया है।

Web Title: Rajya Sabha Chairman M Venkaiah Naidu and members of the House pay tribute to former EAM Sushma Swaraj

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे