लाइव न्यूज़ :

Rajouri Encounter: आतंकी ढेर, मेजर समेत तीन जवान शहीद, दो जवान जख्मी, एक आतंकी को मारने का दावा भी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 22, 2023 20:17 IST

Rajouri Encounter: पुलिस ने श्रीनगर के बेमिना इलाके से दो आतंकियों को हथियारों और गोला बारूद के साथ पकड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्दे सुरक्षा बलों की एक टीम ने एक बहुत ही विशिष्ट इनपुट पर क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।छिपे हुए आतंकवादियों ने संयुक्त दल पर गोलीबारी की, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।मुठभेड़ में सेना के एक मेजर रैंक के अधिकारी एमवी प्रांजिल की जान चली गई।

Rajouri Encounter: जम्मू संभाग के कालाकोट राजौरी जिले के बाजी इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में सेना का एक मेजर रैंक के अधिकारी समेत कुल 3 जवान शहीद हो गए हैं। दो अन्य जवान भी जख्मी हुए है। इस बीच सेना ने दावा किया है कि एक आतंकी को मार गिराया गया है तथा अंतिम समाचार मिलने तक एक अन्‍य से मुठभेड़ जारी थी।

यह मुठभेड़ आज सुबह शुरू हुई थी। इस बीच पुलिस ने श्रीनगर के बेमिना इलाके से दो आतंकियों को हथियारों और गोला बारूद के साथ पकड़ा है। पुलिस उप महानिरीक्षक हसीब मुगल ने बताया कि पुलिस और सुरक्षा बलों की एक टीम ने एक बहुत ही विशिष्ट इनपुट पर क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था।

अधिकारी ने बताया कि जैसे ही संयुक्त टीम संदिग्ध क्षेत्र की ओर पहुंची, छिपे हुए आतंकवादियों ने संयुक्त दल पर गोलीबारी की, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। दोपहर को इस मुठभेड़ में सेना के एक मेजर रैंक के अधिकारी व दो जवानों की जान चली गई। मेजर की पहचान मेजर एमवी प्रांजिल के तौर पर की गई है।

जबकि 3 जवान भी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक इलाके में अभी एक आतंकी के फंसे होने की आशंका है। इस बीच श्रीनगर के बेमिना इलाके से सुरक्षा बलों ने आतंकवादी संगठनों से जुड़े दो संदिग्ध लोगों को पकड़ा है और उनके पास से हथियार एवं विस्फोटक बरामद किए गए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि दोनों संदिग्ध कुपवाड़ा जिले के रहने वाले हैं। उन्हें मंगलवार रात को श्रीनगर के बटमालू में बेमिना में जांच के दौरान पकड़ा गया। उनके पास से हथियार एवं विस्फोटक भी बरामद हुए।उन्होंने बताया कि बरामद किए गए हथियारों में दो पिस्तौल और 10 ग्रेनेड शामिल हैं। उन्होंने बताया कि संदिग्धों से सुरक्षा बल पूछताछ कर रहे हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos