राजनाथ करेंगे हरियाणा, महाराष्ट्र में पार्टी उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार

By भाषा | Published: October 12, 2019 05:56 AM2019-10-12T05:56:27+5:302019-10-12T05:56:27+5:30

हरियाणा में 13 अक्टूबर को तीन रैलियों को संबोधित करूंगा।’’ राजनाथ ने कहा कि हरियाणा के बाद वह महाराष्ट्र में दो दिन 14 और 15 अक्टूबर को चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। 

Rajnath will campaign for party candidates in Haryana, Maharashtra | राजनाथ करेंगे हरियाणा, महाराष्ट्र में पार्टी उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार

राजनाथ करेंगे हरियाणा, महाराष्ट्र में पार्टी उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार

 वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनावी राज्य हरियाणा और महाराष्ट्र में पार्टी उम्मीदवारों के लिए 13 अक्टूबर से कई रैलियां करेंगे।

भारतीय वायुसेना को पहला राफेल लड़ाकू विमान सौंपे जाने के कार्यक्रम में शामिल होने तीन दिन के दौरे पर फ्रांस गए राजनाथ गुरुवार को स्वदेश लौटे और उन्होंने अपनी यात्रा को ‘‘अत्यंत सार्थक’’ करार दिया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में 13 से 18 अक्टूबर तक पार्टी के लिए प्रचार करूंगा।

हरियाणा में 13 अक्टूबर को तीन रैलियों को संबोधित करूंगा।’’ राजनाथ ने कहा कि हरियाणा के बाद वह महाराष्ट्र में दो दिन 14 और 15 अक्टूबर को चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। 

Web Title: Rajnath will campaign for party candidates in Haryana, Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे