लाइव न्यूज़ :

लापता पनडुब्बी को खोजने में मदद करेगा भारत, राजनाथ सिंह ने इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री से बात की

By भाषा | Updated: April 23, 2021 13:29 IST

राजनाथ सिंह ने इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री जनरल प्रबोवो सुबिआन्तो बात कर उन्हें भरोसा दिलाया है कि भारत लापता हुए पनडुब्बी को खोजने में पूरी मदद करेगा। ये पनडुब्बी बुधवार को लापता हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देइंडोनेशिया की पनडुब्बी बुधवार पानी की गहराइयों में लापता हो गई थी, इसमें 53 लोग थे बाली जलडमरूमध्य में सैन्य अभ्यास के दौरान हुआ था ये हादसालापता पनडुब्बी का पता लगाने के लिए भारतीय नौसेना ने भी अपना पोत भेजा है

नयी दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को इंडोनेशिया के अपने समकक्ष जनरल प्रबोवो सुबिआन्तो से बातचीत की और उन्हें 53 लोगों के साथ लापता पनडुब्बी का पता लगाने में भारत के ‘पूर्ण समर्थन’ का विश्वास दिलाया।

नौसेना की लापता पनडुब्बी का पता लगाने के लिए भारतीय नौसेना ने समुद्र की गहराई में बचाव अभियान चलाने में सक्षम अपने पोत भेजा है । ‘डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू वेसल (डीएसआरवी) इंडोनेशियाई नौसेना की लापता पनडुब्बी की तलाश में मदद करने के लिए विशखापत्तनम से रवाना हो गया। पनडुब्बी ‘केआरआई नांग्गला-402’ बुधवार को उस समय लापता हो गई जब यह बाली जलडमरूमध्य में सैन्य अभ्यास पर थी।

राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘ इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री जनरल प्रबोवो सुबिआन्तो से फोन पर बात की और पनडुब्बी नांग्गला एवं चालक दल के सदस्यों के लापता होने की खबर पर दुख साझा किया। भारत, इंडोनेशिया के बचाव प्रयासों में पूरा सहयोग दे रहा है ।’’

सिंह ने कहा कि भारत हमेशा से जरूरत के समय में अपने सामरिक सहयोगियों की मदद को प्रतिबद्ध है और जनरल प्रबोवो सुबिआन्तो ने इसे स्वीकार किया और उनके देश को भारत के सहयोग की सराहना की ।

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘ मैंने पहले ही भारतीय नौसेना को डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू वेसल (डीएसआरबी) को इंडोनेशिया की ओर भेजने का निर्देश दिया है । मैंने भारतीय वायु सेना से हवाई मार्ग के जरिये डीएसआरबी शामिल करने की व्यवहार्यता देखने को कहा है । ’’

इससे पहले, भारतीय नौसेना के प्रवक्ता विवेक मधवाल ने कहा कि भारत उन गिने चुने देशों में शामिल है जो डीएसआरबी के जरिये खराब पनडुब्बी की तलाश एवं बचाव कार्य करने में सक्षम हैं ।

उन्होंने कहा कि भारतीय डीएसआरवी आधुनिकतम प्रौद्योगिकी से लैस है और समुद्र में समाने वाली पनडुब्बियों का पता लगाने के लिए इसमें ‘सोनार’ उपकरण लगे हुए हैं। नौसेना की डीएसआरबी प्रणाली आधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग करके 1000 मीटर की गहराई में पनडुब्बी का पता लगा सकता है।

टॅग्स :राजनाथ सिंहइंडोनेशिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी