लाइव न्यूज़ :

वायुसेना के स्थापना दिवस 8 अक्टूबर को फ्रांस से राफेल लाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2019 13:16 IST

सूत्रों ने बताया कि राफेल विमान लेने सिंह के साथ रक्षा सचिव अजय कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी सात अक्टूबर को तीन दिन के पेरिस दौरे पर जाएंगे। राफेल विमान को भारत को सौंपने के लिए आयोजित कार्यक्रम में फ्रांस के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और दसाल्ट एविएशन के अधिकारी भी शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसिंह का फ्रांस के रक्षामंत्री से मिलकर दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग और मबजूत करने पर विस्तृत चर्चा करने का कार्यक्रम है।सूत्रों ने बताया कि भारतीय वायुसेना की उच्चस्तरीय टीम पहले ही पेरिस में मौजूद है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आठ अक्टूबर को भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस पर पेरिस में फ्रांस से करार हुए 36 राफेल लडाकू विमानों में से पहले पहले विमान को औपचारिक रूप से ग्रहण करेंगे।

सरकार के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि राफेल विमान लेने सिंह के साथ रक्षा सचिव अजय कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी सात अक्टूबर को तीन दिन के पेरिस दौरे पर जाएंगे। राफेल विमान को भारत को सौंपने के लिए आयोजित कार्यक्रम में फ्रांस के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और दसाल्ट एविएशन के अधिकारी भी शामिल होंगे।

इस यात्रा के दौरान सिंह का फ्रांस के रक्षामंत्री से मिलकर दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग और मबजूत करने पर विस्तृत चर्चा करने का कार्यक्रम है। सूत्रों ने बताया कि भारतीय वायुसेना की उच्चस्तरीय टीम पहले ही पेरिस में मौजूद है और राफेल विमान के हस्तांतरण कार्यक्रम के लिए फ्रांसीसी अधिकारियों के साथ समन्वय कर रही है।

उल्लेखनीय है कि भारत ने फ्रांस के साथ 2016 में 36 राफेल लड़ाकू विमानों के लिए अंतर सरकारी समझौता किया था। इन विमानों की लागत 58,000 करोड़ रुपये के करीब है। भारतीय वायुसेना पहले ही राफेल विमानों को शामिल करने के लिए आधारभूत ढांच और पायलटों का प्रशिक्षण पूरा कर चुकी है।

सूत्रों के मुताबिक इन विमानों का एक स्क्वाड्रन अंबाला में और दूसरे को पश्चिम बंगाल के हासिमारा में तैनात किया जाएगा। 

टॅग्स :राफेल सौदाराजनाथ सिंहफ़्रांसमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं