लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में जवानों के शहीद होने पर राजनाथ सिंह ने जताया शोक, कहा- ये बेहद परेशान करने वाला और दर्द भरा है

By भाषा | Updated: May 3, 2020 16:35 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंक-रोधी अभियान के दौरान दो अधिकारियों समेत पांच जवानों के शहीद होने पर शोक व्यक्त किया।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नल शर्मा 21 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर थे तथा उन्हें कश्मीर में दो बार वीरता पदक से सम्मानित किया जा चुका था।राजनाथ सिंह ने कहा कि जवानों ने आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में साहस की मिसाल पेश की और उनकी बहादुरी और संघर्ष को हमेशा याद किया जाएगा।

नई दिल्ली: उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंक-रोधी अभियान के दौरान दो अधिकारियों समेत पांच जवानों के शहीद होने पर रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए इसे 'बेहद परेशान करने वाला और दर्द भरा' करार दिया। सिंह ने कहा कि जवानों ने आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में साहस की मिसाल पेश की और उनकी बहादुरी और संघर्ष को हमेशा याद किया जाएगा। 

वहीं, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हंदवाड़ा में हुई मुठभेड़ कश्मीर के लोगों की जिंदगियों को सुरक्षित रखने के सुरक्षा बलों के दृढ निश्चय को दर्शाती है। सेना के अधिकारियों ने कहा आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद के अलावा नायक राजेश कुमार, लांस नायक दिनेश और जम्मू-कश्मीर पुलिस के उपनिरीक्षक शकील काजी भी शहीद हो गए।

कर्नल शर्मा 21 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर थे तथा उन्हें कश्मीर में दो बार वीरता पदक से सम्मानित किया जा चुका था। जनरल रावत ने कहा, '' आतंकवादियों के खात्मे को लेकर सुरक्षा बलों को उनकी वीरता पर गर्व है। हम इन वीर जवानों को सलाम करते हैं और शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं।'' 

रक्षा मंत्री ने किया ट्वीट

रक्षा मंत्री ने ट्वीट किया, '' हंदवाड़ा में हमारे जवानों और सुरक्षाकर्मियों की क्षति बेहद परेशान करने वाली और दर्द भरी है। इन्होंने आंतकवादियों के खिलाफ अदम्य साहस दिखाया और देश सेवा में बड़ा बलिदान दिया। हम इनकी बहादुरी और संघर्ष को कभी भुला नहीं पाएंगे।'' सिंह ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। 

उन्होंने यह भी कहा कि भारत वीर शहीदों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। वहीं, सेना ने एक ट्वीट में कहा कि सेना प्रमुख एमएम नरवणे और बल के सभी रैंक के अधिकारियों ने सेना और पुलिस के जवानों को आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद होने पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरराजनाथ सिंहबिपिन रावत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?