लाइव न्यूज़ :

बॉर्डर पर BSF जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे राजनाथ

By भाषा | Updated: October 19, 2018 00:56 IST

प्रवक्ता ने कहा कि इससे पहले दिन में वह अर्धसैनिक बल के ‘शस्त्र पूजा’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Open in App

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह इस बार भारत-पाक सीमा के निकट सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे। बल के प्रवक्ता ने गुरूवार को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने कहा कि इससे पहले दिन में वह अर्धसैनिक बल के ‘शस्त्र पूजा’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

गृह मंत्री बृहस्पतिवार शाम नाल हवाईअड्डे पहुंचे थे। उन्होंने बीएसएफ जवानों के साथ ‘‘बड़ा खाना’’ में भी शिरकत की।

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों से पाक पर पहले गोली नहीं चलाने को कहा गया: राजनाथ

पाकिस्तान पर सीमापार से आतंकवादियों को भेजकर भारत को अस्थिर करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों से पहले गोली नहीं चलाने लेकिन उकसाये जाने पर गोलियां की संख्या गिने बिना जवाबी कार्रवाई करने को कहा गया है।

उन्होंने सैन्य बलों को दिये निर्देश में कहा, ‘‘ यह (पाकिस्तान) हमारा पड़ोसी है, इसलिए पहले गोली मत चलाइए। लेकिन अगर उस तरफ से एक भी गोली आती है तो (जवाबी कार्रवाई में) गोलियां मत गिनिए।’’ 

हाल ही में गुंटूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि पाकिस्तान देश में आतंकवादी भेजने से बाज नहीं आ रहा है लेकिन भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘‘तेजी से कार्रवाई’’ कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान आतंकवादियों को भेजकर हमें अस्थिर करने का प्रयास कर रहा है। लेकिन मैं अपनी सेना के जवानों, सुरक्षाबलों और जम्मू कश्मीर पुलिस की तारीफ करना चाहूंगा। तीनों आपसी समन्वय से काम कर रहे हैं और रोजाना आतंकवादियों को मार गिराने में जुटे हैं और इसमें सफल हो रहे हैं।’’

टॅग्स :दशहरा (विजयादशमी)राजनाथ सिंहसीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर