लाइव न्यूज़ :

राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने जेल में की आत्महत्या की कोशिश, जानिए क्या है पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: July 21, 2020 11:20 IST

राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने जेल में आत्महत्य की कोशिश की है। ये जानकारी उसके वकील की ओर से दिया गया है। ऐसी बात सामने आई है कि नलिनी का जेल में किसी कैदी से झगड़ हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्दे राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने सोमवार रात आत्महत्या की कोशिश की29 साल से जेल में बंद है नलिनी, वकील ने कहा- किसी अन्य कैदी से झगड़े के बाद नलिनी उठाया ऐसा कदम

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी और जेल में बंद नलिनी श्रीहरण ने सोमवार रात आत्महत्य की कोशिश की। उनके वकील ने ये जानकारी दी है। नलिनी पिछले करीब 29 साल से जेल में बंद हैं। नलिनी वेल्लोर जेल में बंद है जहां उसने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार नलिनी के वकील पुगलेंती ने बताया कि पिछले 29 सालों में ये पहली बार है जब नलिनी ने इतना बड़ा कदम उठाया है। वकील ने बताया कि जेल में नलिनी और एक और कैदी के बीच कथित तौर पर झगड़ा हुआ था। 

नलिनी का जिस कैदी से झगड़ा हुआ, वो भी उम्र कैद की सजा में जेल में बद है। वकील के अनुसार उस कैदी ने झगड़े की शिकायत जेलर से की जिसके बाद नलिनी ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। वकील ने आगे कहा कि नलिनी ने पहले कभी ऐसा कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा, 'हम असल वजह जानना चाहते हैं।'

पुगलेंती ने कहा कि नलिनी के पति मुरुगन ने आग्रह किया है कि नलिनी को वेल्लोर जेल से पुझाल जेल शिफ्ट किया जाए। मुरुगन भी राजीव गांधी हत्याकांड में जेल में बंद है। वकील ने बताया कि नलिनी को एक जेल से दूसरे जेल में शिफ्ट करने के लिए कानूनी अनुरोध जल्द दिया जाएगा।

बता दें कि 21 मई, 1991 को राजीव गांधी की एक बम धमाके में हुई हत्या के मामले में सात लोगों को टाडा कोर्ट द्वारा दोषी पाया गया था। इसमें नलिनी और उसके पति भी शामिल हैं। सभी को मौत की सजा सुनाई गई थी। हालांकि इसे बाद में उम्र कैद में बदल दिया गया।

टॅग्स :राजीव गाँधीआत्महत्या प्रयास
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारत"भगवान उसे सज़ा देगा": कर्नाटक के अधिकारी ने आत्महत्या की, सीनियर पर लगाया आरोप

क्राइम अलर्टGreater Noida News: MBA की छात्रा की आत्महत्या से सनसनी, 13वीं मंजिल से गिरकर मौत

क्राइम अलर्टकुवैत में रह रही मां को बेटी का आखिरी मैसेज, बोली- 'मम्मी आई लव यू' , फिर यूट्यूबर ने कर ली आत्महत्या

भारतमहाराष्ट्र के बैंक कर्मचारी ने कुत्ते के काटने के बाद रेबीज होने के डर से किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण