लाइव न्यूज़ :

राजीव गांधी हत्याकांड: राज्य सरकार ने अदालत से कहा- सातों दोषियों को रिहा करने की सिफारिश की है

By भाषा | Updated: February 12, 2020 23:52 IST

लोक अभियोजक ए नटराजन ने कहा, ‘‘राज्य कैबिनेट ने राज्यपाल से केवल एक सिफारिश की है। केवल राज्यपाल ही फैसला ले सकते हैं। राज्य सिफारिश पर कार्रवाई नहीं होने पर राज्यपाल से सवाल नहीं कर सकता।’’

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु सरकार ने बुधवार को मद्रास उच्च न्यायालय को सूचित किया कि उसने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड के सभी सात दोषियों को रिहा करने की सिफारिश राज्यपाल से की है क्योंकि उसके पास इस तरह का आदेश देने का अधिकार नहीं है। लोक अभियोजक ए नटराजन ने कहा, ‘‘राज्य कैबिनेट ने राज्यपाल से केवल एक सिफारिश की है। केवल राज्यपाल ही फैसला ले सकते हैं। राज्य सिफारिश पर कार्रवाई नहीं होने पर राज्यपाल से सवाल नहीं कर सकता।’’

तमिलनाडु सरकार ने बुधवार को मद्रास उच्च न्यायालय को सूचित किया कि उसने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड के सभी सात दोषियों को रिहा करने की सिफारिश राज्यपाल से की है क्योंकि उसके पास इस तरह का आदेश देने का अधिकार नहीं है।

लोक अभियोजक ए नटराजन ने कहा, ‘‘राज्य कैबिनेट ने राज्यपाल से केवल एक सिफारिश की है। केवल राज्यपाल ही फैसला ले सकते हैं। राज्य सिफारिश पर कार्रवाई नहीं होने पर राज्यपाल से सवाल नहीं कर सकता।’’

उन्होंने यह बात उम्रकैद की सजा काट रही दोषी नलिनी श्रीहरन की याचिका पर दिया। नलिनी ने याचिका में उसको हिरासत में रखने को अवैध घोषित करने का अनुरोध किया है क्योंकि नौ सितंबर 2018 को राज्य मंत्रिमंडल द्वारा उसे रिहा करने की सिफारिश किए जाने के बावजूद राज्यपाल ने उसकी रिहायी का आदेश नहीं दिया।

न्यायमूर्ति आर सुब्बैया और न्यायमूर्ति आर पोंगियाप्पन की खंडपीड के समक्ष यह बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका सुनवाई के लिए आई। इस पर अदालत ने लोक अभियोजक को 18 फरवरी तक यह बताने को कहा कि राज्य सरकार की सिफारिश के बावजूद नलिनी को कैद में रखना क्या अवैध तरीके से बंधक बनाने के बराबर नहीं है?

याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि मारु राम मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले के मुताबिक संविधान के अनुच्छेद 161 (कुछ मामलों में माफी देने या सजा स्थगित करने के राज्यपाल के अधिकार)के तहत राज्य सरकार की सिफारिश को स्वीकार करना राजयपाल के लिए बाध्यकारी है।

गौरतलब है कि नलिनी देश में सबसे लंबे समय तक जेल में रहने वाली कैदी है। वह 27 साल से अधिक समय से कारावास में है। नलिनी के अलावा उसका पति मुरुगन, एजी पेरारीवलम, संथन, जयकुमार, रविचंद्रन और रॉबर्ट पयास मामले में दोषी है। एक विशेष टाडा अदालत ने सातों को 21 मई 1991 में श्रीपेरम्बदूर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या में उनकी भूमिका के लिए दोषी ठहराया था।

टॅग्स :राजीव गाँधीतमिलनाडुलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया