लाइव न्यूज़ :

रजनीकांत 2019 में लोकसभा के साथ कराना चाहते हैं तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव?

By धीरज पाल | Updated: July 15, 2018 13:45 IST

मोदी सरकार के सबसे महत्वकांक्षी मुद्दों में से एक मुद्दा वन नेशन, वन इलेक्शन का है। वन नेशन, वन इलेक्शन में पूरे देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाएंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 15 जुलाई:  तमिलनाडु की राजनीति गलियारों में दस्तक देने की राह पर फिल्म अभिनेता रजनीकांत एक बार फिर चर्चे में है। समय-समय पर राजनीतिक बयानों से रजनीकांत का राजनीतिक क्षेत्र में उतरना तय माना जाता रहा है। एक बार फिर उन्होंने एक बयान दिया है। इस बयान से स्पष्ट हो रहा है कि वो तमिलानाडु में किस प्रकार की राजनीति करना चहाते हैं। रजनीकांत ने मोदी सरकार के खास मुद्दों में से एक मुद्दा वन नेशन वन इलेक्शन का समर्थन किया है। चेन्नई में मौजूद रजनीकांत ने एक कार्यक्रम में कहा है कि वह वन नेशन और वन इलेक्शन का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि इससे समय और धन दोनों की बचत होगी। 

मोदी सरकार के सबसे महत्वकांक्षी मुद्दों में से एक मुद्दा वन नेशन, वन इलेक्शन का है। वन नेशन, वन इलेक्शन में पूरे देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाएंगे। वहीं, रजनीकांत के इस बयान से जाहिर हो रहा है कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव और राज्यसभा चुनाव एक साथ कराया जाना चाहिए। वहीं, तमिलनाडु में सत्तारूढ़ पार्टी अन्नाद्रमुक चाहती है कि 2021 के बाद तमिलनाडु में चुनाव हो। ताकि इस सत्र का विधानसभा कार्यकाल समाप्त हो जाए। 

रजनीकांत ने खोले पत्ते, बताया- क्यों तमिलनाडु की राजनीति में कूदेंगे और किस नेता की तरह राजनीति करेंगे

रजनीकांत इससे पहले कई बार अपनी कई ऐसे राजनीतिक बयान दे चुके हैं जिसके बाद तमिलनाडु की राजनीतिक सरर्गियां चरम पर पहुंच जाती है। हाल ही में उन्होंने कहा उन्होंने कहा, 'जयललिता अब नहीं रहीं, करुणानिधि बीमार हैं। तमिलनाडु को एक नेता की जरूरत है। मैं आऊंगा और इस खाली हुई जगह को भर दूंगा। इस वक्त भगवान मेरी तरफ है।'

 बता दें कि  रजनीकांत तमिलनाडु के कुशल राजनीतिज्ञ व पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामाचंद्रन (एमजीआर) से प्रभावित हैं औ उन्हीं की तरह शासन करना चाहते हैं। रजनीकांत ने कहा, मैं जानता हूं कि राजनैतिक सफर आसान नहीं होता। यह एक ऐसा सफर होता है जहां संघर्ष होता है। लेकिन मैं बेहद शासन दे सकता हूं, जैसा कि उन्होंने (एमजीआर) आम लोगों को दिया। मुझे विश्वास है मैं भी उनके जैसा कर सकता हूं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :रजनीकांततमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण