लाइव न्यूज़ :

Rajendra Nagar By Poll: आप के दुर्गेश पाठक के सामने बीजेपी के राजेश भाटिया, 23 जून को मतदान, जानें क्या है आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 4, 2022 18:59 IST

Rajendra Nagar By Poll: राजेश भाटिया भाजपा की दिल्ली इकाई के महासचिव भी रह चुके हैं। वह 2012 में तत्कालीन उत्तरी दिल्ली नगर निगम के राजेंद्र नगर निगम वार्ड से पार्षद निर्वाचित हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देराघव चड्ढा के पंजाब से राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई।2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में 20000 वोटों के अंतर से भाजपा के आर पी सिंह को हराया था। भाजपा ने आखिबरी बार 2013 में यह विधानसभा सीट जीती थी।

Rajendra Nagar By Poll: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व पार्षद राजेश भाटिया को दिल्ली में 23 जून को हो रहे राजेंद्रनगर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है। भाटिया पंजाबी समुदाय से आते हैं और राजेंद्र नगर में इस समुदाय के मतदाताओं की बड़ी संख्या है।

भाटिया भाजपा की दिल्ली इकाई के महासचिव भी रह चुके हैं। वह 2012 में तत्कालीन उत्तरी दिल्ली नगर निगम के राजेंद्र नगर निगम वार्ड से पार्षद निर्वाचित हुए थे। राजेंद्र नगर विधानसभा सीट आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक राघव चड्ढा के पंजाब से राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई।

चड्ढा ने 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में 20000 वोटों के अंतर से भाजपा के आर पी सिंह को हराया था। भाजपा ने आखिबरी बार 2013 में यह विधानसभा सीट जीती थी। सिंह भी इस उपचुनाव में भाजपा के टिकट के लिए दौड़ में थे लेकिन भाटिया आगे निकल गये।

आप ने दुर्गेश पाठक को राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में उतारा है जबकि कांग्रेस द्वारा इस सीट के लिए प्रत्याशी का घोषणा अभी बाकी है। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख छह जून है तथा 26 जून को मतदान होगा। मतों की गणना 26 जून को होगी।

कांग्रेस ने दिल्ली में राजेंद्रनगर विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व पार्षद प्रेमलता को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर उपचुनाव के लिए 23 जून को वोट पड़ेंगे। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रेमलता की उम्मीदवारी को स्वीकृति प्रदान की। प्रेमलता पहले पार्षद रह चुकी हैं।

राजेंद्र नगर विधानसभा सीट आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक राघव चड्ढा के पंजाब से राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद खाली हुई। इस सीट पर नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख छह जून है तथा 23 जून को मतदान होगा। मतों की गणना 26 जून को होगी। कांग्रेस ने दिल्ली के साथ ही त्रिपुरा की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं।

अगरतला विधानसभा सीट से पार्टी के वरिष्ठ नेता सुदीप रॉय बर्मन और टाउन बोर्डोवली से आशीष कुमार साहा को उम्मीदवार बनाया गया है। बर्मन और साहा कुछ महीने पहले ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। आशीष कुमार साहा का मुकाबला मुख्यमंत्री माणिक साहा से है जो फिलहाल राज्यसभा सदस्य हैं और इस उपचुनाव के माध्यम से विधानसभा पहुंचने के लिए चुनावी मैदान में हैं। 

टॅग्स :उपचुनावदिल्लीAam Aadmi Partyजेपी नड्डाjp naddaAdesh Gupta
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतDelhi Traffic Advisory: पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर जाने की मनाही; चेक करें

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतIndiGo Flight Crisis: 8 एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यहां देखें दिल्ली-मुंबई समेत शहरों की इंडिगो फ्लाइट लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की