लाइव न्यूज़ :

जेपी नड्डा के करीबी राजीव बिंदल हिमाचल और रंजीत कुमार दास असम भाजपा के अध्यक्ष निर्वाचित

By भाषा | Updated: January 18, 2020 15:51 IST

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुनील वी देवधर ने यहां एक समारोह में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की मौजूदगी में यह घोषणा की। समारोह में निवर्तमान राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और अन्य मंत्री भी मौजूद थे। बिंदल के चयन से पहले सत्ती नौ साल तक हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष थे।

Open in App
ठळक मुद्देपद के लिए शुक्रवार को बिंदल की ओर से एकमात्र नामांकन भरा गया। बिंदल को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का करीबी माना जाता है।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री राजीव बिंदल को शनिवार को औपचारिक रूप से राज्य भाजपा का अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुनील वी देवधर ने यहां एक समारोह में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की मौजूदगी में यह घोषणा की। समारोह में निवर्तमान राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और अन्य मंत्री भी मौजूद थे। बिंदल के चयन से पहले सत्ती नौ साल तक हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष थे।

पद के लिए शुक्रवार को बिंदल की ओर से एकमात्र नामांकन भरा गया। राज्य भाजपा अध्यक्ष के पद के लिए नामित होने के बाद उन्होंने राज्य विधानसभा अध्यक्ष पद से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। बिंदल को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का करीबी माना जाता है। नड्डा राज्य के बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं।

भाजपा की असम इकाई के अध्यक्ष रंजीत कुमार दास शनिवार को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए इस पद पर पुन: निर्वाचित हुए। यह घोषणा मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन (एनईडीए) के समन्वयक एवं राज्य मंत्री हिमंत विश्व शर्मा की मौजूदगी में श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में हुई पार्टी की बैठक में की गई।

दास को अगले तीन साल के लिए पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। मुख्यमंत्री ने दास को बधाई देने के साथ ही जमीनी स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लिए उनका शुक्रिया भी किया। उन्होंने कहा, “दास ने पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।”

एनईडीए के समन्वयक ने भी दास के पुन: निर्वाचन पर उन्हें बधाई दी। शर्मा ने कहा, “दास ने पार्टी में नयी ऊर्जा का संचार किया है और मुझे विश्वास है कि साथ मिलकर हम भाजपा को नयी ऊंचाइयों पर ले जाना जारी रखेंगे।” दास ने कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने उन्हें सेवा करने का एक और मौका दिया है।

उन्होंने कहा, “हमें नयी ताकत के साथ काम करना है और 2021 के विधानसभा चुनावों में 100 से ज्यादा सीटें जीतने के भाजपा के मिशन को साकार करना है।” असम विधानसभा में 126 सीटें हैं। दास पहली बार 30 जनवरी, 2017 में पार्टी के अध्यक्ष बने थे।

वह 1992 में भगवा पार्टी में शामिल हुए थे और 2011 में सोरभोग विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। 2016 मे वह फिर इसी सीट से जीते थे और उन्हें सदन का अध्यक्ष चुना गया था। पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हिमाचल प्रदेशजेपी नड्डाअसमअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब