लाइव न्यूज़ :

हाथियों के झुंड के टकराई राजधानी एक्सप्रेस, पटरी से उतरे कई डब्बे; 8 हाथियों की मौत

By अंजली चौहान | Updated: December 20, 2025 09:11 IST

Rajdhani Express Accident: स्थानीय निवासियों ने दावा किया कि हाथियों के झुंड में लगभग आठ हाथी थे और उनमें से कई टक्कर में मारे गए।

Open in App

Rajdhani Express Accident: असम के होजाई में हाथियों के झुंड के सैरंग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से टकराने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें आठ हाथियों की मौत हो गई। हादसे एक हाथी का बच्चा घायल हो गया, जिससे रेल सेवाएं बाधित हो गईं।

सैरंग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के झुंड से टकरा गई, जिससे इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी यात्री की मौत या घायल होने की खबर नहीं है।

वन अधिकारियों ने पुष्टि की कि इस टक्कर में आठ हाथियों की मौत हो गई और एक हाथी के बच्चे को बचाया गया।

रिपोर्ट के अनुसार, नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन का यह हादसा सुबह करीब 2.17 बजे हुआ। सैरंग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस मिजोरम के सैरंग (आइजोल के पास) को आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) से जोड़ती है।

हादसे वाली जगह गुवाहाटी से लगभग 126 किमी दूर है। घटना के बाद, दुर्घटना राहत ट्रेनें और रेलवे अधिकारी बचाव अभियान शुरू करने के लिए मौके पर पहुंचे।

ट्रेन सेवाएं बाधित

जानकारी के अनुसार, पटरी से उतरने और पटरियों पर हाथियों के शरीर के अंग बिखरे होने के कारण, ऊपरी असम और पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों के लिए ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं।

प्रभावित डिब्बों के यात्रियों को ट्रेन के अन्य डिब्बों में खाली बर्थ में अस्थायी रूप से ठहराया गया। ट्रेन के गुवाहाटी पहुंचने के बाद, सभी यात्रियों को ठहराने के लिए अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जाएंगे, जिसके बाद ट्रेन अपनी आगे की यात्रा फिर से शुरू करेगी।

यह घटना ऐसी जगह हुई जो हाथियों के लिए तय कॉरिडोर नहीं है। लोको पायलट ने पटरियों पर झुंड को देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाए। इसके बावजूद, हाथी ट्रेन से टकरा गए, जिससे टक्कर हुई और ट्रेन पटरी से उतर गई।

टॅग्स :Rajdhani Expressहाथीelephant
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यहम जिन्हें मानते हैं असभ्य या सभ्य, हकीकत कहीं उलट तो नहीं!

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: इस नवरात्रि डोली में सवार होकर आएंगी माता रानी, हाथी पर होगा प्रस्थान; जानें इसका भक्तों के जीवन पर क्या होगा असर

भारतशहडोल-नागपुर एक्सप्रेस पटरी से उतरी, बाल-बाल बचे रेलयात्री, टला बड़ा हादसा

क्राइम अलर्टJharkhand Elephant Story: एक परिवार के 4 सदस्यों सहित 6 की मौत, जंगली हाथियों ने किया हमला

ज़रा हटकेदेवघर में बड़ा रेल हादसा, फाटक पर खड़े ट्रक से टकराई ट्रेन, मची अफरा-तफरी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?