लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: पशु चिकित्सा के इंटर्न छात्रों को वजीफे पर मिलेगा महंगाई भत्ता, एक अप्रैल, 2022 से लागू, जानें 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 12, 2022 16:47 IST

राजस्थान सरकार द्वारा एलोपैथी तथा आयुर्वेद विभाग के इंटर्न विद्यार्थियों को वजीफे पर राज्य कर्मचारियों की भांति ही महंगाई भत्ता दिया जाता है, जबकि वेटरनरी के इंटर्न विद्यार्थियों के लिए ऐसा कोई प्रावधान नहीं था।

Open in App
ठळक मुद्देस्टाईपेंड 3500 रुपये से बढ़ाकर 14000 रुपये करने के आदेश पूर्व में जारी किये जा चुके हैं।  इंटर्न विद्यार्थियों को भी स्टाइपेंड के साथ महंगाई भत्ता एक अप्रैल, 2022 से मिलेगा। वेटरनरी के इंटर्न विद्यार्थियों के लिए ऐसा कोई प्रावधान नहीं था।

जयपुरः राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पशु चिकित्सा (वेटरनरी) के इंटर्न छात्रों को देय वजीफे (स्टाईपेंड) पर आयुर्वेद एवं मेडिकल इंटर्न छात्रों के समान महंगाई भत्ता दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब इन इंटर्न विद्यार्थियों को वजीफे के साथ-साथ महंगाई भत्ता भी दिया जाएगा।

एक बयान के अनुसार राज्य सरकार द्वारा एलोपैथी तथा आयुर्वेद विभाग के इंटर्न विद्यार्थियों को वजीफे पर राज्य कर्मचारियों की भांति ही महंगाई भत्ता दिया जाता है, जबकि वेटरनरी के इंटर्न विद्यार्थियों के लिए ऐसा कोई प्रावधान नहीं था।

मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद अब वेटरनरी के इंटर्न विद्यार्थियों को भी स्टाइपेंड के साथ महंगाई भत्ता एक अप्रैल, 2022 से मिलेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा 2022-23 के बजट में की गई घोषणा के अनुरूप वेटनरी इंटर्न छात्रों को देय स्टाईपेंड 3500 रुपये से बढ़ाकर 14000 रुपये करने के आदेश पूर्व में जारी किये जा चुके हैं। 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेJaipur Viral Video: बुलेट सवार को घेरकर युवती ने किया हंगामा, बीच सड़क बाइक में तोड़फोड़, वीडियो वायरल

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos