लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : टीकाकरण अभियान ने दो करोड़ को आंकड़ा पार किया

By भाषा | Updated: June 16, 2021 14:24 IST

Open in App

जयपुर, 16 जून राजस्थान में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत अब तक दो करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं।

राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने बताया कि बुधवार को दोपहर तक राज्य ने दो करोड़ टीकों के आंकड़े को छू लिया। उन्होंने बताया कि राज्य में प्रतिदिन करीब 7 लाख टीके लगाने की क्षमता विकसित कर ली गई है। टीकों की खुराक मिलने के साथ ही लगातार टीके लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया राज्य में टीकों की बर्बादी मात्र 0.8 प्रतिशत है और इसे शून्य करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे है। इसके साथ ही उन्होंने टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 2 करोड़ खुराक लगने पर टीकाकरण से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी।

डॉ शर्मा ने बताया कि मंगलवार शाम तक के आंकड़ों के अनुसार, 1 करोड़ 62 लाख 95,718 व्यक्तियों को प्रथम खुराक और 34 लाख 92,989 लोगों को दूसरी खुराक लगाई जा चुकी थी।

राज्य में 18 से 44 साल के आयु वर्ग में 36 लाख 60873 लोगों को पहली और 1813 लोगों को दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos