लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः उदयपुर में वृद्ध को बनाया बंधक, दो करोड़ की लूट, सात आरोपी अरेस्ट, डेढ़ किलो सोना और 110 किलो चांदी बरामद

By धीरेंद्र जैन | Updated: October 19, 2020 21:23 IST

वारदात के दौरान लुटेरों ने बुजुर्ग मकान मालिक को बंधक बनाकर रखा। घर में रखे 16 लाख रुपए कैश, 1.4 किलो सोने और 125 किलो चांदी के जेवर और बर्तन लूट ले गए। लूटे गए सामान की कुल कीमत 2 करोड़ रुपए बताई गई।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी सुरेश डांगी समेत सभी आरोपी राजस्थान के हैं, जो गुजरात और महाराष्ट्र में डेयरी तथा आइसक्रीम के व्यवसाय से जुड़े हैं। टीमों ने मिलकर लूट की इस  वारदात को अंजाम दिया था और लूट की जानकारी पुलिस को अगले दिन सुबह मिल पाई थी।वारदात की जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया था जिसने इस वारदात में लुटेरों की तीन टीमों के शामिल होने की पुष्टि की।

जयपुरः राजस्थान के उदयपुर जिले के कानोड़ में पिछले सोमवार को एक वृद्ध को बंधक बनाकर की गई लगभग 2 करोड़ की लूट का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 7 आरोपियों को हिरासत में लिया है। साथ ही इनके पास से डेढ़ किलो सोना और 110 किला चांदी भी बरामद की गई है।

लूट की घटना के मुख्य आरोपी सुरेश डांगी समेत सभी आरोपी राजस्थान के हैं, जो गुजरात और महाराष्ट्र में डेयरी तथा आइसक्रीम के व्यवसाय से जुड़े हैं। आरोपियों की तीन टीमों ने मिलकर लूट की इस  वारदात को अंजाम दिया था और लूट की जानकारी पुलिस को अगले दिन सुबह मिल पाई थी।

पुलिस ने बताया इस वारदात की जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया था जिसने इस वारदात में लुटेरों की तीन टीमों के शामिल होने की पुष्टि की। पहली गैंग उदयपुर-राजसमंद की थी और इससे जुडे़ आरोपी गुजरात रह रहे थे। वहीं एक अन्य मुंबई बेस्ड मद्रासी गैंग है। जिन्होंने योजना बनाकर इस लूट की वारदात को अंजाम दिया था।  

पुलिस ने गिरफ्तार किये गये आरोपियों के नाम चित्तौड़गढ़ निवासी शांति सिंह उर्फ शांतिलाल, सतीश सिंह उर्फ नाना, उदयपुर निवासी किशनलाल, रोहित उर्फ हीरालाल, सुरेश, मुंबई के शक्ति बेल कुमार एवं राजसमंद के श्रवण सिंह है। गिरफ्तार आरोपउदयपुर के कानोड़ में लुटेरों ने गत सोमवार देर रात एक घर में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश करीब 2 करोड़ का सामान लूट ले गए। वारदात के दौरान लुटेरों ने बुजुर्ग मकान मालिक को बंधक बनाकर रखा। घर में रखे 16 लाख रुपए कैश, 1.4 किलो सोने और 125 किलो चांदी के जेवर और बर्तन लूट ले गए। लूटे गए सामान की कुल कीमत 2 करोड़ रुपए बताई गई।

लुटेरे को पुलिस ने महज 30 घंटे में गिरफ्तार कर 31.50 लाख रुपये बरामद

राजस्थान की राजधानी जयपुर के मानसरोवर रीको एरिया में आईसीआईसीआई बैंक के बाहर कैश वैन में हुई लूट का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 30 घंटे में लूट के मास्टर माइंड आरोपी सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटे गये 31.50 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं।

मुख्य आरोपी गौरव सिंह रिटायर्ड इंजीनियर का पुत्र है और रेस्टोरेंट चलाता था लेकिन कोरोना काल में रेस्टोंरेंट बंद होने और कर्ज में डूबने के चलते कर्ज चुकाने के लिए लूट कर साजिश रची थी। जांच में सामने आया है कि उसका पुराना कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस ने बताया कि लूट का मास्टर माइंड गौरव सिंह (37), सहित तीनों आरोपी नई दिल्ली के निवासी हैं।

एसीपी अजयपाल लांबा ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए बैंक के बाहर से लेकर कार छोड़ने और पत्रकार कॉलोनी मानसरोवर के लगभग 2000 सीसीटीवी कैमरे का लगभग 60 टीबी डाटा खंगाला गया। सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर पुलिस मानसरोवर की पत्रकार कॉलोनी में मुख्य आरोपी गौरव सिंह के घर के बाहर पहुंची। पुलिस घात लगाकर वहां बैठ गई और जैसे ही गौरव के दो अन्य साथी विपिन कश्यप और सौगंध सिंह फरार होने के लिए कार में बैठे तो पुलिस टीम ने दबोच लिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमराजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब