लाइव न्यूज़ :

पर्यटकों की सुविधा के लिए मोबाइल ऐप लाएगा राजस्थान पर्यटन विभाग

By भाषा | Updated: September 15, 2021 19:28 IST

Open in App

जयपुर, 15 सितंबर राजस्थान सरकार विश्व पर्यटन दिवस (27 सितंबर) के अवसर पर विदेशी और स्थानीय पर्यटकों की यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिये आधिकारिक मोबाइल ऐप लाएगी।

राजस्थान पर्यटन विभाग का आधिकारिक मोबाइल ऐप जल्द ही गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध होगा। यह देशी, विदेशी और स्थानीय सभी पर्यटकों के लिए एक भरोसेमंद साथी की तरह उनकी यात्रा को सुगम और सुरक्षित रखने में मददगार होगा। इस एप्लीकेशन का आईओएस संस्करण भी विकसित किया जा रहा है।

राजस्थान के पर्यटन विभाग के निदेशक निशांत जैन ने एक बयान में बताया कि इस ऐप पर प्रदेश में पर्यटन स्थल और वहां यातायात के साधन जैसी सेवाओं से जुड़ी सभी तरह की जानकारी उपलब्ध होगी।

उन्होंने बताया कि कई निजी वेबसाइट भी राजस्थान में पर्यटन के संबंध में जानकारी प्रदान करती रही हैं। हालांकि, एक आधिकारिक ऐप अधिक विश्वसनीय और वास्तविक जानकारी प्रदान करेगा।

अधिकारी ने बताया कि राजस्थान में पर्यटन सीजन अक्टूबर से शुरू होता है और ऐप इस दौरान आने वाले पर्यटकों के लिए विशेष लाभकारी होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई