राजस्थान: दूल्‍हा-दुल्‍हन पर चलाई गोली, घायल

By भाषा | Published: December 12, 2020 08:39 PM2020-12-12T20:39:10+5:302020-12-12T20:39:10+5:30

Rajasthan: Shot dead on groom and bride, injured | राजस्थान: दूल्‍हा-दुल्‍हन पर चलाई गोली, घायल

राजस्थान: दूल्‍हा-दुल्‍हन पर चलाई गोली, घायल

जयपुर, 12 दिसंबर राजस्‍थान के सीकर जिले में फेरों के बाद घर जा रहे दुल्हा-दुल्हन को गोली मारने की घटना सामने आई है। घटना में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना नीम का थाना इलाके में शनिवार को उस समय हुई जब हेमराजपुरा गांव में शादी के बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल जा रही थी।

उन्होंने कहा कि बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनकी कार का पीछा शुरू कर दिया। एक जगह इन लोगों ने कार रुकवाकर दूल्‍हे व दुल्‍हन पर गोली चलाई। इस हमले में दूल्‍हा-दुल्‍हन घायल हो गए।

सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक घटनास्थल से फरार हो गया। आरोपियों ने इस दौरान पुलिस पर भी गोली चलाई़। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rajasthan: Shot dead on groom and bride, injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे