राजस्थान: उदयपुर में भारत बंद के दौरान जबरन दुकानें बंद कराने पर दुकानदार और प्रदर्शनकारियों में भिड़ंत

By धीरेंद्र जैन | Published: January 30, 2020 03:31 AM2020-01-30T03:31:29+5:302020-01-30T03:31:29+5:30

प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर एक दुकान का शीशा तोड़ दिया। इससे दुकानदार व बंद समर्थकों में झड़प हो गई। पुलिस ने बीचबचाव किया तो बंद समर्थक पुलिस से उलझ गए तथा नारे लगाने लगे।

Rajasthan: Shopkeepers and protesters clash over forcibly closing shops during Bharat bandh in Udaipur | राजस्थान: उदयपुर में भारत बंद के दौरान जबरन दुकानें बंद कराने पर दुकानदार और प्रदर्शनकारियों में भिड़ंत

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsभारत बंद के बीच आज यहां प्रदेश के उदयपुर में जबरन दुकानें बंद करवाने को लेकर प्रदर्शनकारियों और व्यापारियों में भिड़ंत हो गई।पुलिस ने हंगामा बढ़ता देख प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर खदेड़ा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से किये गए पथराव में दो पुलिसकर्मियों सहित कुछ लोगों को चोटें आई हैं।  

भारत बंद के बीच आज यहां प्रदेश के उदयपुर में जबरन दुकानें बंद करवाने को लेकर प्रदर्शनकारियों और व्यापारियों में भिड़ंत हो गई। पुलिस ने हंगामा बढ़ता देख प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर खदेड़ा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से किये गए पथराव में दो पुलिसकर्मियों सहित कुछ लोगों को चोटें आई हैं।  

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ बहुजन क्रांति मोर्चा एर्वं अन्य संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया था। इसमें बंद समर्थकों ने टाउनहॉल पर इकट्ठा होकर केंद्र सरकार और सीएए के विरोध में नारेबाजी की। इसके बाद ये जुलूस के रूप में बापूबाजार होकर दिल्ली गेट पर पहुंचे जहां दुकानें खुली हुई थीं। प्रदर्शनकारी यहां अश्विनी बाजार में घुस गए तथा जबरन बाजार बंद करवाने लगे। इस दौरान उन्होंने पथराव भी किया जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर एक दुकान का शीशा तोड़ दिया। इससे दुकानदार व बंद समर्थकों में झड़प हो गई। पुलिस ने बीचबचाव किया तो बंद समर्थक पुलिस से उलझ गए तथा नारे लगाने लगे।  

इसके बाद प्रदर्शनकारी आरएनटी मेडिकल कॉलेज में घुस गए और वहां पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए बल प्रयोग किया। इस पर भगदड़ मच गई। इसमें कई लोगों को चोटें आईं। बंद समर्थकों ने यहां पर भी उत्पात मचाते हुए जबरन दुकानें बंद कराना शुरू कर दिया। जिसके चलते व्यापारियों व बंद समर्थकों में झड़प हो गई।  

दिल्ली गेट से बंद समर्थक कोर्ट चैराहे पर पहुंच गए। यहां इन्होंने करीब 25 मिनट तक नारेबाजी की। यहां से ये लोग कलेक्ट्री पहुंच गए। यहां भी इन्होंने नारेबाजी शुरू करते हुए उत्पात मचाना शुरू कर दिया। जिससे यातायात जाम हो गया और लोगोें की परेशानी बढ़ती देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए लाठियां चलाईं। इसमें कई लोग घायल हो गए।

Web Title: Rajasthan: Shopkeepers and protesters clash over forcibly closing shops during Bharat bandh in Udaipur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे