लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: सात राज्यों में चुनावों से पहले कांग्रेस की मेगा रैली, राहुल, प्रियंका और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

By विशाल कुमार | Updated: December 12, 2021 08:47 IST

'महंगाई हटाओ' की इस रैली में कांग्रेस नेता केंद्र सरकार और सत्ताधारी भाजपा पर महंगाई और सब्जी और ईंधन सहित अन्य सामग्रियों की आसमान छूती कीमतों पर हल्ला बोलेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआगामी विधानसभा चुनावों से पहले आज कांग्रेस की राजस्थान में एक बड़ी रैली।राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और सभी कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे।महंगाई और सब्जी और ईंधन सहित अन्य सामग्रियों की आसमान छूती कीमतों पर हल्ला बोलेंगे।

जयपुर: उत्तर प्रदेश, गुजरात और पंजाब सहित सात राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले आज राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और सभी कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित कांग्रेस के शीर्ष नेता राजस्थान में एक बड़ी रैली में हिस्सा लेंगे।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, इस रैली में कांग्रेस नेता केंद्र सरकार और सत्ताधारी भाजपा पर महंगाई और सब्जी और ईंधन सहित अन्य सामग्रियों की आसमान छूती कीमतों पर हल्ला बोलेंगे।

इस रैली का आयोजन जयपुर में किया जाएगा. हालांकि, इसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल नहीं होंगी।

'महंगाई हटाओ' की इस रैली में मुख्य विपक्षी पार्टी के रूप में कांग्रेस को पीछे धकेलने की पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कोशिशों के बीच कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की यह एकजुटता दिखाने की कोशिश होगी।

राजस्थान कांग्रेस के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि 'महंगाई हटाओ' रैली केंद्र में भाजपा सरकार का पतन की शुरुआत होगी। उम्मीद है कि पायलट भी मंच पर होंगे।

उन्होंने कहा कि यह 2024 में केंद्र में भाजपा सरकार के पतन का कारक बन जाएगा। उन्हें सात साल के कुशासन" की व्याख्या करनी होगी और महंगाई को कम करना होगा।

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीPriyanka Gandhi Vadraराजस्थानअशोक गहलोतमोदी सरकारmodi government
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस