लाइव न्यूज़ :

राजस्थान भीषण गर्मीः 7 डिग्री सेल्सियस अधिक?, बाड़मेर में तापमान 45.6, कई शहर में लोग बेहाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2025 21:39 IST

Rajasthan scorching heat: सोमवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 45.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 6.8 डिग्री ज्यादा है।

Open in App
ठळक मुद्देसामान्य से पांच से सात डिग्री सेल्सियस अधिक है। तापमान 44.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा एवं जयपुर संभागों के अधिकतर क्षेत्रों में रहेगा।

Rajasthan scorching heat:राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है जहां अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस तक अधिक हो गया है। सोमवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र (जयपुर) के अनुसार फिलहाल राज्य के अधिकतर भागों में अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है जो सामान्य से पांच से सात डिग्री सेल्सियस अधिक है। सोमवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 45.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 6.8 डिग्री ज्यादा है।

इसके अलावा चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसके अनुसार राज्य में आगामी तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहने तथा तापमान में दो डिग्री तक की और बढ़ोतरी होने की संभावना है। तेज गर्मी एवं लू का सबसे अधिक असर सात से नौ अप्रैल के दौरान बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा एवं जयपुर संभागों के अधिकतर क्षेत्रों में रहेगा।

इस दौरान जोधपुर, बीकानेर और कोटा संभागों में कहीं-कहीं भीषण गर्मी पड़ सकती है। हालांकि 10-11 अप्रैल से एक नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के पश्चिमी एवं उत्तरी भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन, आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। फलस्वरूप तापमान में दो-तीन डिग्री गिरावट होने की संभावना है।

टॅग्स :हीटवेवमौसमराजस्थानमौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब