लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः RBI राशि पर सचिन पायलट ने कहा- स्थिति स्पष्ट करे नरेंद्र मोदी सरकार

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: August 28, 2019 16:11 IST

देश के आर्थिक हालात को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार नरेंद्र मोदी सरकार से सवाल पूछ रही है। अब राजस्थान के उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आरबीआई मामले पर केंद्र सरकार को घेरा है।

Open in App

मंदी और बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने केन्द्र सरकार के तौर-तरीकों पर प्रश्नचिन्ह लगाया है, उनका कहना है कि आज देश में आर्थिक मंदी के चलते अर्थव्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई है, ऐसे में आरबीआई का केंद्र सरकार के निरंतर दबाव के कारण लाभांश और सरप्लस रिजर्व के रूप में सरकार को 1.76 लाख करोड़ रुपए देने का फैसला अनुचित है. सरकार इस राशि के उपयोग की स्थिति स्पष्ट करें.

इस मुद्दे पर प्रियंका गांधी लगातार आक्रामक हैं, उनका कहना है कि मंदी का हल निकालने के नाम पर भाजपा सरकार केवल मीडिया मैनेजमेंट कर रही है. जरूरत है- सरकार पूरी स्थिति स्पष्ट करे. रोजगार न जाएं इसका हल लाए. कम्पनियों-निवेशकों को भरोसा दिलाए और नए निवेशकों और रोजगारों को प्रोत्साहित करे. सरकार को सार्थक कदम उठाने चाहिए.

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले सीएम अशोक गहलोत ने भी अर्थिक मुद्दों पर मोदी सरकार पर निशाना साधा था, उनका कहना था कि- भारतीय अर्थव्यवस्था में संकट की स्थिति, जैसा कि वाइस चेयरमैन, नीति आयोग के बयान में परिलक्षित हो रही है, पूरे देश के लिए गंभीर चिंता का विषय है. लगभग सभी क्षेत्रों में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, लाखों लोग रोजगार खो रहे हैं. आम जनता तनाव में हैं और वह सरकार से जवाब चाहती है कि एनडीए सरकार अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और मंदी के इस दौर से बाहर निकलने के लिए क्या कदम उठाएगी?

याद रहे, पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के रोजगार के मुद्दे पर बीजेपी का राष्ट्रवाद भारी पड़ा था, लेकिन लंबे समय तक मंदी और बेरोजगारी के मुद्दे को दबाए रखना केन्द्र सरकार के लिए आसान नहीं होगा. इसका तुरंत असर भले ही केन्द्र सरकार पर तो नहीं होगा, परन्तु विभिन्न प्रदेशों के विधानसभा, नगरपालिका, पंचायत राज आदि के चुनावों पर दिखाई दे सकता है. 

टॅग्स :राजस्थानजयपुरसचिन पायलटअशोक गहलोतमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?