लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: जयपुर एयरपोर्ट पर पाकिस्तानी लड़की गिरफ्तार, बिना पासपोर्ट वापस जाने की कर रही थी कोशिश

By अंजली चौहान | Updated: July 28, 2023 21:05 IST

जयपुर एयरपोर्ट पर 16 साल की पाकिस्तानी लड़की को पासपोर्ट और वीजा के अभाव में हिरासत में लिया गया। दो आदमी भी पकड़े। जांच जारी है.

Open in App
ठळक मुद्देजयपुर हवाई अड्डे पर पाकिस्तानी लड़की गिरफ्तार लड़की के पास पासपोर्ट और वीजा नहीं थातीन साल से राजस्थान के सीकर में रह रही थी लड़की

जयपुर: राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट पर पुलिस ने एक पाकिस्तानी लड़की को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुलिस के अधिकारी ने जानकारी दी कि जयपुर  हवाईअड्डे पर एक 16 वर्षीय पाकिस्तानी लड़की अपने देश वापस जाने के लिए रिटर्न टिकट बुक करने के लिए पहुंची थी लेकिन उसके पास पासपोर्ट और वीजा नहीं था।

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, लड़की की पहचान गजल परवीन के रूप में हुई है जो पाकिस्तान के लाहौर की रहने वाली है। वह तीन साल पहले अपनी मौसी के साथ भारत आई थी। तब से ये दोनों सीकर के श्रीमाधोपुर में रह रहे हैं।

हालांकि, लड़की शुक्रवार को पाकिस्तान वापस जाना चाहती थी जिसके लिए वह जयपुर एयरपोर्ट पहुंची और टिकट लेने के लिए दो अन्य पुरुषों के साथ हवाई अड्डे पर गई।

जयपुर एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) दिकपाल सिंह ने कहा, “हमने उन दो लोगों को भी पकड़ लिया है। लड़की ने कहा कि उसने तीन साल पहले फ्लाइट से भारत की यात्रा की थी लेकिन उसे कोई अंदाजा नहीं है कि उसकी चाची बिना किसी दस्तावेज के देश में कैसे आ गईं। हम अभी भी लड़की से पूछताछ कर रहे हैं। बाद में उसकी चाची से भी पूछताछ की जाएगी।"

पाकिस्तान से गैर कानूनी तरीके से भारत आई सीमा हैदर 

जयपुर में पकड़ी लड़की से पहले भारत में इन दिनों पाकिस्तान की सीमा हैदर की खूब चर्चा है। सीमा हैदर जो पाकिस्तान की रहने वाली है उनका दावा है कि वह अपने भारतीय प्रेमी के लिए तीन देशों की सीमा पार कर यूपी के ग्रेटर नोएडा पहुंची।

हालांकि सीमा हैदर गैर कानूनी तरीके से भारत आई है जिनकी जांच यूपी एटीएस कर रही है। सीमा हैदर का कहना है कि पबजी गेम खेलते हुए उन्हें ग्रेटर नोएडा के सचिन मीना से प्यार हो गया जिसके बाद वह अपने पति को छोड़ चार बच्चों को लेकर भारत की सीमा में नेपाल की सीमा के जरिए घुस गई है। 

टॅग्स :जयपुरपाकिस्तानभारतAirports Authority of Indiaराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील