लाइव न्यूज़ :

राजस्थान नगर निगम चुनावः जयपुर, जोधपुर एवं कोटा के लिए कार्यक्रम जारी, जानिए डिटेल

By भाषा | Updated: October 10, 2020 21:33 IST

पहले चरण में 29 अक्टूबर को जयपुर हेरिटेज, जोधपुर उत्तर एवं कोटा उत्तर नगर निगम तथा दूसरे चरण में जयपुर ग्रेटर, जोधपुर दक्षिण एवं कोटा दक्षिण नगर निगम के लिए मतदान होगा।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्वाचन आयोग के प्रवक्ता के अनुसार चुनाव के लिए लोकसूचना 14 अक्तूबर को जारी की जाएगी।निगम महापौर के चुनाव के लिए लोक सूचना चार नवंबर को जारी की जाएगी।राज्य सरकार को चुनाव कराने के लिए और समय चाहिए तो राहत के लिए वह उच्च न्यायालय में जा सकती है। 

जयपुरः राजस्थान के राज्य निर्वाचन आयोग ने जयपुर, जोधपुर एवं कोटा में छह नगर निगमों के लिए शनिवार को चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया। इसके तहत इन निगमों में वार्ड पार्षद के लिए मतदान दो चरणों में होगा।

निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता के अनुसार चुनाव के लिए लोकसूचना 14 अक्तूबर को जारी की जाएगी। पहले चरण में 29 अक्टूबर को जयपुर हेरिटेज, जोधपुर उत्तर एवं कोटा उत्तर नगर निगम तथा दूसरे चरण में जयपुर ग्रेटर, जोधपुर दक्षिण एवं कोटा दक्षिण नगर निगम के लिए मतदान होगा। मतगणना तीन नवंबर को होगी। निगम महापौर के चुनाव के लिए लोक सूचना चार नवंबर को जारी की जाएगी।

मतदान 10 नवंबर को होगा उसी दिन वोटों की गिनती होगी। उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को राजस्थान राज्य निर्वाच आयोग को निर्देश दिया है कि वह राज्य में निगम चुनावों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा एक हफ्ते में करे। न्यायालय ने कहा कि अगर राज्य सरकार को चुनाव कराने के लिए और समय चाहिए तो राहत के लिए वह उच्च न्यायालय में जा सकती है। 

टॅग्स :राजस्थानआरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वी रिजल्ट २०२०राजस्थान समाचारहाई कोर्टअशोक गहलोतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र