राजस्थान नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस ने BJP को दी शिकस्त, CM गहलोत बोले- हमारी सरकार के अच्छे प्रदर्शन पर मिला जनादेश 

By रामदीप मिश्रा | Published: November 19, 2019 05:11 PM2019-11-19T17:11:26+5:302019-11-19T17:11:54+5:30

Rajasthan local body elections: 49 निकायों में कुल 2105 वार्डों में चुनाव होना था जिनमें से 14 वार्डों में पार्षद निर्विरोध चुने जा चुके हैं। बाकी 2081 वार्ड में 7942 उम्मीदवार अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे थे, जिनमें 2832 महिलाएं व 5109 पुरुष प्रत्याशी शामिल थे।

Rajasthan local body elections: Congress wins 961 seats, BJP wins 737 seat, Independent candidate wins 386 seats | राजस्थान नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस ने BJP को दी शिकस्त, CM गहलोत बोले- हमारी सरकार के अच्छे प्रदर्शन पर मिला जनादेश 

File Photo

Highlightsराजस्थान के 49 नगर निकायों में 2000 से अधिक पार्षदों पदों के लिए हुए मतदान का परिणाम मंगलवार (19 नवंबर) को जारी किए गए हैं। प्रदेश की सत्ता पर काबिज कांग्रेस ने अपने दमखम दिखाते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को शिकस्त दी है। कांग्रेस ने 961 सीटों पर जीत दर्ज की है। 

राजस्थान के 49 नगर निकायों में 2000 से अधिक पार्षदों पदों के लिए हुए मतदान का परिणाम मंगलवार (19 नवंबर) को जारी किए गए हैं। इस बीच प्रदेश की सत्ता पर काबिज कांग्रेस ने अपने दमखम दिखाते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को शिकस्त दी है। कांग्रेस ने 961 सीटों पर जीत दर्ज की है। 

कांग्रेस का कई प्रमुख जगहों पर उसका बोर्ड बनना तय है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे उनकी सरकार के काम पर जनादेश बताया है। राज्य निर्वाचन विभाग की वेबसाइट के अनुसार परिणाम आने के बाद सभी 2,105 वार्डों में स्थिति साफ हो गयी है। इन परिणाम के अनुसार कुल मिलाकर बात की जाए तो कांग्रेस के 961, भाजपा के 737, बसपा के 16, माकपा के तीन, एनसीपी के दो प्रत्याशी जीते हैं। 

परिणामों में रोचक बात यह है कि 386 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है जो कई जगह बोर्ड बनाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री गहलोत ने निकाय चुनाव में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन को सरकार के काम पर जनादेश बताया है।  


उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'आज आए निकाय चुनाव के नतीजे सुखद हैं। जिला परिषद उपचुनाव, पंचायती राज उपचुनाव एवं विधानसभा (मण्डावा, खींवसर) उपचुनाव के बाद निकाय चुनाव में भी प्रदेश की जनता ने हमारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को अपना समर्थन देकर संवेदनशील, जवाबदेह एवं पारदर्शी शासन और गुड गवर्नेंस देने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। मैं सभी मतदाताओं का आभार प्रकट करता हूं और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं विजयी उम्मीदवारों को बधाई देता हूं।'

उल्लेखनीय है कि राज्य में तीन नगर निगमों, 18 नगर परिषद और 28 नगरपालिकाओं यानी कुल 49 निकायों में सदस्य पार्षद पद के लिए शनिवार को मतदान हुआ था। चुनाव में कुल 71.53 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 

इन 49 निकायों में कुल 2105 वार्डों में चुनाव होना था जिनमें से 14 वार्डों में पार्षद निर्विरोध चुने जा चुके हैं। बाकी 2081 वार्ड में 7942 उम्मीदवार अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे थे, जिनमें 2832 महिलाएं व 5109 पुरुष प्रत्याशी शामिल थे। पार्षद चुने जाने के बाद तय कार्यक्रम के अनुसार नगर निकायों में अध्यक्ष का चुनाव 26 नवंबर व उपाध्यक्ष का 27 नवंबर को करवाया जाएगा। 

राज्य निर्वाचन विभाग के सभी निर्धारित केन्द्रों पर मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो गई। इसके लिए सुरक्षा व अन्य बंदोबस्त किए गए।  इस बीच कांग्रेस और बीजेपी ने प्रमुख निकायों में अपने-अपने वार्ड पार्षद प्रत्याशियों को इकट्ठा कर किसी होटल, रेसार्ट या अन्य स्थान पर भेज दिया था।
(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Web Title: Rajasthan local body elections: Congress wins 961 seats, BJP wins 737 seat, Independent candidate wins 386 seats

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे