लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः पत्नी और बेटे-बेटी सहित आत्मदाह, चारों की मौत, सुसाइड नोट में लिखा-एक व्यवसायी जिम्मेदार

By धीरेंद्र जैन | Updated: October 19, 2020 13:43 IST

पुलिस अधिकारियों ने आशंका जताई कि पहले धर्मपाल ने अपनी पत्नी व बच्चों को कुछ खिलाकर बेहोश किया, बाद में उन पर तेल छिड़ककर आग लगा दी। फिर, खुद पर भी तेल छिड़ककर आग लगा ली।

Open in App
ठळक मुद्देमृतकों की पहचान सीकर के डूकिया गांव निवासी धर्मपाल, उसकी पत्नी सीमा और उसके बेटे-बेटी के रूप में हुई है। सुसाइड नोट में धर्मपाल ने इस घटना के लिए बठिंडा के एक व्यवसायी को जिम्मेदार ठहराया।सवेरे गांव के कुछ लोगों ने धर्मपाल के घर से धुआं उठता देखा। दरवाजा बंद था। इसी दौरान धर्मपाल का रिश्तेदार वहां आया।

जयपुरः राजस्थान के सीकर जिला निवासी एक व्यक्ति ने पंजाब के फरीदकोट में पत्नी और बेटे-बेटी सहित आत्मदाह किये जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने चारों के शव बरामद कर लिये। मृतकों की पहचान सीकर के डूकिया गांव निवासी धर्मपाल, उसकी पत्नी सीमा और उसके बेटे-बेटी के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने आशंका जताई कि पहले धर्मपाल ने अपनी पत्नी व बच्चों को कुछ खिलाकर बेहोश किया, बाद में उन पर तेल छिड़ककर आग लगा दी। फिर, खुद पर भी तेल छिड़ककर आग लगा ली।

सुसाइड नोट में धर्मपाल ने इस घटना के लिए बठिंडा के एक व्यवसायी को जिम्मेदार ठहराया। कलेर गांव की सरपंच कुलदीप कौर के अनुसार, सवेरे गांव के कुछ लोगों ने धर्मपाल के घर से धुआं उठता देखा। दरवाजा बंद था। इसी दौरान धर्मपाल का रिश्तेदार वहां आया।

उसने बताया कि सवा चार बजे धर्मपाल ने उसे आत्महत्या करने का संदेश भेजा था। इसके बाद दीवार फांदकर कुछ युवक घर के अंदर कूदे और दरवाजा खोला। कमरे में घुसने पर बिस्तर धर्मपाल के पुत्र-पुत्री के झुलसे हुए शव पड़े थे। जबकि मीना का शव जमीन पर गिरा हुआ था।  

बेड के पास बिछी चारपाई पर धर्मपाल का जला हुआ शव था।पास ही एक बाल्टी में करीब आधा डीजल बाल्टी में रखा था। रसोई गैस सिलेंडर की पाइप खुली हुई थी। लोगों ने ऐसा मंजर देख पुलिस को सूचित किया। एसएसपी स्वर्णदीप सिंह, एसपी सेवा सिंह मल्ली, डीएसपी सतिंदर सिंह विर्क व अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। 

सवा लाख की रिश्वत लेने वाले पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन व रिटायर्ड एईएन गिरफ्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एसीबी की टीम ने पीडब्ल्य (लोक निर्माण विभाग)  के एक्सईएन और एक रिटायर्ड एईएन को 1.26 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।रिश्वत की राशि एक ठेकेदार से पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन में करवाए काम के बिल पास करवाने की एवज में मांगी गई थी। रिश्वतखोर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया।

एएसपी चंचच मिश्रा ने बताया कि रिश्वत लेते हुए पकडे गए आरोपी अशोक कुमार शर्मा पीडब्ल्यूडी में एक्सईएन हैं ओर अभी पुलिस मुख्यालय के अधिनी पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन में डेपुटेशनपर कार्यरत है। जबकि दूसरा आरोपी गिर्राज सिंह चाहर विभाग से रिटायर्ड एईएन है और पुलिस हाउसिंग में संविदा पर कार्यरत है।

एसीबी को शिकायत मिली कि  पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन में करवाए गई निर्माण के बल पास रकने की एवज में एक्सईएन अशोक कुमार शर्मा ने रिश्वत की मोटी रकम की मांग की है, जो गिर्राज सिंह के जरिये मांगी गई थी। पुलिस ने शिकायत की जांच की को सही पाए जाने पर ट्रेप रचा। योजना के अनुसार परिवादी शिकायत की राशि के साथ झोटवाडा एक मकान में पहुंचा और आरोपियों को रिश्वत देते वक्त एसीबी की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 1.26 लाख की राशि बरामद कर ली। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानपंजाबजयपुरक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ