लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में नहीं रुक रहा है स्वाइन फ्लू, चिकित्सा मंत्री ने इस बीमारी पर ब्रेक लगाने के लिए उठाया एक और कदम 

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 28, 2019 20:55 IST

डॉ. शर्मा ने सोमवार को स्वास्थ्य भवन में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशकों, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों, मेडिकल कालेज के प्राचार्यों व अधीक्षकों से स्वाईन फ्लू की प्रभावी रोकथाम हेतु की जा रही गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली एवं आवश्यक-दिशा निर्देश दिये। 

Open in App

राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने प्रदेश में स्वाइन फ्लू की प्रभावी रोकथाम के लिये बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित स्वाईन फ्लू पाजिटिव पाये गये व्यक्तियों के निवास व आसपास के घरों में सघन स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बने पांचों नये राजकीय मेडिकल कॉलेजों में स्वाइन फ्लू की जांच की व्यवस्था के लिये एक-एक करोड़ सहित कुल पांच करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

डॉ. शर्मा ने सोमवार को स्वास्थ्य भवन में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशकों, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों, मेडिकल कालेज के प्राचार्यों व अधीक्षकों से स्वाईन फ्लू की प्रभावी रोकथाम हेतु की जा रही गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली एवं आवश्यक-दिशा निर्देश दिये। 

उन्होंने कहा कि 33 जिला चिकित्सालयों में स्वाईन फ्लू की जांच की व्यवस्था हेतु मशीनें व अन्य संसाधन उपलब्ध करवाये जाएंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में वर्तमान में 7 मेडिकल कालेजों, 1 डीएमआरसी व 4 निजी लैब सहित 12 स्थानों पर स्वाइन फ्लू की जांच सुविधायें उपलब्ध हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेशभर में अब 50 स्थानों पर स्वाइन फ्लू  जांच की सुविधायें उपलब्ध हो जाएगी।

चिकित्सा मंत्री ने बताया कि नेशनल इंस्टीटयूट आफ वायरोलॉजी, पुणे से आये विशेषज्ञों ने प्रदेश में स्वाइन फ्लू की रोकथाम एवं उपचार की व्यवस्थाओं को पूर्ण रूपेण संतोषजनक बताया है। स्वाइन फ्लू से हो रही मौतों को रोकने के लिये अर्ली डिटेक्शन पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए। स्वाईन फ्लू के लक्षण प्रतीत होते ही तत्काल चिकित्सक से परामर्श लेकर आवश्यक उपचार प्रारम्भ कर देने से स्वाइन फ्लू को गंभीर होने से रोका जा सकता है। उन्होंने अर्ली डिटेक्शन एवं अर्ली ट्रीटमेंट की व्यवस्था पर विशेष बल दिया।

चिकित्सा मंत्री ने स्वाइन फ्लू के उपचार के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर तक टेमी फ्लू की उलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी चिकित्सा संस्थानों में इस समय पर्याप्त मात्रा में टेमी फ्लू उपलब्ध है। स्वाइन फ्लू की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुये 10 लाख अतिरिक्त् टेमी फ्लू मंगवायी गयी है, इनमें से एक लाख की आपूर्ति हो चुकी है।

डॉ. शर्मा ने स्वाइन फ्लू सहित विभिन्न मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिये आयुर्वेदिक औषधियों से निर्मित काढ़ा पिलाने की व्यवस्था के निर्देश दिए। आयुर्वेदिक औषधालयों में यह व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने आयुर्वेद चिकित्सकों को स्थानीय स्तर पर रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिये आवश्यक परामर्श देने के निर्देश दिये।

टॅग्स :स्वाइन फ्लूराजस्थानराजस्थान सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos