लाइव न्यूज़ :

जयपुर: प्रमोशन के लिए हेड कांस्टेबल लगा रहा था दौड़, आधे रास्ते में ही तोड़ दिया दम

By स्वाति सिंह | Updated: June 16, 2018 13:48 IST

सुशील साल 1993 में राजस्थान पुलिस में कांस्टेबके पद पर भर्ती हुए थे।  हाल में वह जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में एडिशनल डीसीपी क्राइम एंड विजीलेंस के पद पर थे। 

Open in App

जयपुर, 16 जून: राजस्थान में एएसआई के प्रमोशन परीक्षा में दौड़ लगाते समय एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। मृतक का नाम सुशील (45 )है।  सुशील मूल रुप से भरतपुर में वैर तहसील के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि यह दौड़ आमेर रोड स्थित जलमहल की पाल पर लगवाई जा रही थी।  इस हादसे के बाद पुलिस कमिश्नर और अन्य अधिकारीयों सभी मौके पर पहुंचे हैं।  खबरों की मानें तो सुशील साल 1993 में राजस्थान पुलिस में कांस्टेबके पद पर भर्ती हुए थे।  हाल में वह जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में एडिशनल डीसीपी क्राइम एंड विजीलेंस के पद पर थे। 

ये भी पढ़ें: पूर्व मिस एशिया पैसिफिक टीना चटवाल ने नौकरानी से की मारपीट, हुई गिरफ्तार

खबरों की मानें तो घटना स्थल पर एंबुलेंस का इंतजाम नहीं था, लेकिन वहां फिजीकल डॉक्टर मौजूद थे। उन्होंने शुरूआती जांच की।  लेकिन जब उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ी तो उन्हें एडिशनल डीसीपी मुख्यालय की सरकारी बोलेरो में लेटाकर एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जा चुका है।  जिसके बाद उनके शव को पैतृक गांव जाकर अंतिम संस्कार किया गया।न्यूज़ 18 खबर के मुताबिक डीसीपी हैडक्वार्टर गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि शुरूआती तौर पर हैड कांस्टेबल के मौत की वजह हार्ट अटैक अनुमान लगाया गया था।  इस घटना के बाद जयपुर में हो रही इस दौड़ को रद्द कर दिया गया है। 

ये भी पढ़ें: शहीद औरंगजेब के पिता की ललकार, 72 घंटे में आतंकियों को ढेर करें, नहीं तो खुद लूंगा बंदला

बता दें कि कांस्टेबल से प्रमोशन तक पहुंचते-पहुंचते पुलिसकर्मियों की उम्र लगभग 42-45 को पार हो जाती है।  ऐसे में लंबी ड्यूटी वाली नौकरी में ज्यादातर पुलिसकर्मी अपने फिटनेस को तवज्जो नहीं देते।  जिसके कारण ऐसी परीक्षा के दौरान घटनाओं की खबर सामने आती है।  गौरतलब है कि इससे पहले हैड कांस्टेबल, एएसआई और सबइंस्पेक्टर प्रमोशन के लिए शारीरिक परीक्षा के दौरान सबइंस्पेक्टर हेमंत कोली, कांस्टेबल रामजीलाल की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है।  इसके अलावा श्रीगंगानगर में कांस्टेबल पवन शर्मा की मौत का कारण यही था।  

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"