लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: किसानों के दुःख की घड़ी में सरकार उनके साथ, मंत्री ने लिया ओलावृष्टि खराब हुई फसल का जायजा

By धीरेंद्र जैन | Updated: March 11, 2020 06:46 IST

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ममता भूपेश ने आज राजस्थान के दौसा जिले के नांगल राजावतान व सिकराय तहसील के बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों का दौरा कर इन गांवों के किसानों को हुए फसल खराबे का जायजा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि किसानों के दुःख की घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है, वे स्वयं को अकेला न समझे। उन्होंने यह बात दौसा जिले के ओलावृष्टि प्रभावित गांवों में फसल खराबे का जायजा लेने के दौरान कही।

राजस्थान की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि किसानों के दुःख की घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है, वे स्वयं को अकेला न समझे। उन्होंने यह बात दौसा जिले के ओलावृष्टि प्रभावित गांवों में फसल खराबे का जायजा लेने के दौरान कही।

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ममता भूपेश ने आज राजस्थान के दौसा जिले के नांगल राजावतान व सिकराय तहसील के बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों का दौरा कर इन गांवों के किसानों को हुए फसल खराबे का जायजा लिया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की हर संभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में किसान खुद को अकेला नहीं समझें, राज्य सरकार उसके साथ खड़ी है।

मंत्री के दौरे के दौरान प्रभावित गांवों के ग्रामीणों ने मंत्री को खेतों में खडी फसल को हुए नुकसान से अवगत कराते हुए सहायता की गुहार लगाई। इस पर मंत्री ने भरोसा दिलाया कि फसलों को हुए नुकसान के लिए मुआवजे की कार्यवाही शीघ्र पूरी कर इस ओलावृष्टि और बारिश के कारण प्रभावित हुअए किसानों को राहत दी जाएगी। मंत्री ममता भूपेश ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसलों को हुए नुकसान के आंकलन के लिए गिरदावरी कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि प्रभावित क्षेत्रों के किसानों को तुरंत राहत मिल सके।

इसके बाद महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री ममता भूपेश ने आलूदा, रामसिंहपुरा, महाराजपुरा, जयसिंहपुरा, नांगल चांपा, ठिकरिया, चांदेरा व किरोडी सहित अन्य प्रभावित गांवों में  खेतों में जाकर फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया और किसानों से बातचीत की। इस दौरान ग्रामीण महिलाये अपने आंसू नही रोक पाई तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री को अपनी पीड़ा सुनाई।

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान समाचारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब