लाइव न्यूज़ :

राजस्‍थानः निःशुल्क दवा योजना से ही गहलोत बने थे देश भर में रोल मॉडल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 20, 2018 10:55 IST

भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में किसी भी अस्पताल में 3 लाख रुपये तक के इलाज भामाशाह कार्डधारकों को निःशुल्क मिल रहा है।

Open in App

मुख्यमंत्री गहलोत की राजस्थान सरकार के समक्ष प्रदेश का स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग नई चुनौतियां लेकर आएगा। फिलहाल किसी भी व्यक्ति को अभी तक मंत्री नहीं बनाया गया हैं लेकिन पिछली गहलोत सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं एवं भाजपा सरकार द्वारा स्वास्थ्य के लिए चलाई गई योजनाओं में तालमेल बिठाकर उन्हें नए सिरे से संचालित करना सरकार के लिए विकराल चुनौती होगा। साथ ही पिछली सरकार की योजनाओं को पूरा करने का गहलोत सरकार पर जिम्मा है।

राजस्थान में चिकित्सा विभाग के हालात किसी से छुपे नहीं हैं। फिर वे चाहे मौसमी बीमारियों के मामले हों या दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं की बात। ये अवश्य है कि पिछली भाजपा सरकार ने गहलोत सरकार द्वारा लागू की गई निःशुल्क दवा योजना को चालू रखा, लेकिन इसमें विस्तार किये जाने की आवश्यकता हैं और गहलोत सरकार के फिर से सत्ता संभालने के कारण ऐसी संभावना है कि इसका दायरा और विस्तृत होगा। 

भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना

भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में किसी भी अस्पताल में 3 लाख रुपये तक के इलाज भामाशाह कार्डधारकों को निःशुल्क मिल रहा है। किन्तु योजना के संचालन की खामियों एवं बीमा कंपनी के रवैये के कारण लोगों को इसका लाभ लेने में आज भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार के समक्ष चुनौती होगी की इस योजना को यथावत रखते हुए निःशुल्क दवा योजना को किस प्रकार से प्रोत्साहन दिया जाए।

उल्लेखनलीय है कि जयपुर के प्रताप नगर क्षेत्र में लगभग 500 करोड़ की लागत से 500 बेड के स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट का कार्य प्रगति पर है । प्रथम चरण में 131 करोड़ की लागत से आउटडोर, ट्रीटमेंट सेन्टर तथा ऑन्कोलोजी सेन्टर व 100 बेड के इंडोर का निर्माण होना है। भवन निर्माण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। लेकिन मशीनों एवं स्टाफ की नियुक्ति की जानी शेष है।

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील